विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में मौसम का डबल अटैक: 'अकवान' तूफान से 4 दिन भारी बारिश और फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:48 AM (IST)

चक्रवात अकवान के प्रभाव से देवघर में चार दिनों तक बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

चक्रवात अकवान से बदलेगा देवघर का मौसम (AI Generated Image)

चक्रवात अकवान से बदलेगा देवघर का मौसम (AI Generated Image)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान से देवघर में चार दिन बेमौसम बारिश की संभावना।

  2. बारिश के बाद तापमान गिरेगा, बढ़ेगी ठंड, मौसमी बीमारियों का खतरा।

  3. रबी फसलों को लाभ, पर अधिक वर्षा से सब्जी को नुकसान संभव।

जागरण संवाददाता, देवघर। एक बार फिर से चक्रवात (अकवान) का खासा प्रभाव यहां के मौसम पर देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार चक्रवात के कारण बेमौसम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठने वाले अकवान चक्रवात का गहरा असर देवघर व आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इस कारण शुक्रवार से सोमवार के बीच चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार से आसमान में बादल नजर आने लगेंगे। वहीं, शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। चक्रवात का अधिक असर शनिवार व रविवार को नजर आएगा। इस दौरान जोरदार बारिश होने की संभावना है।

वहीं, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। मंगलवार से आसमान साफ होगा, लेकिन मौसम के साफ होते ही यहां के तापमान में भी तेजी से कमी नजर आएगी। न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री और अधिकतम 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

काफी समय के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस तरह की ठंड महसूस की जाएगी। इस चक्रवात के कारण होने वाली बारिश की वजह से दिसंबर के शुरुआत से अच्छी खासी ठंड महसूस की जाएगी। हालांकि इस बारिश का असर सब्जी व रबी की खेती पर भी देखने को मिलेगा।

बारिश के कारण गेंहू, सरसाें, चना, दलहन व सब्जी आदि की खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। हालांकि अगर अधिक बारिश हुई तो इस कारण सब्जी की खेती पर कुछ हद तक बुरा असर भी पड़ने की उम्मीद है।

बता दें कि इस बार पहले से दो बार चक्रवात के कारण बेमौसम बारिश हो जाने से रबी का पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, अचानक ठंड के बढ़ने, बारिश व मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारी का भी खतरा बढ़ने की उम्मीद है।

इस कारण बुखार, सर्दी खांसी, सांस से जुड़ी समस्या बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 'अकवान' का अलर्ट: ओडिशा के गंजाम में 1.21 लाख लोगों के रेस्क्यू की तैयारी, समंदर किनारे पर्यटकों की नो-एंट्री

यह भी पढ़ें- ओडिशा की ओर बढ़ा 'अकवान': रफ्तार धीमी पर खतरा बड़ा, अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।