Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासिक का युवक देवघर में कर रहा था सट्टेबाजी का खेल, पुलिस ने पकड़ा तो खुल गई पोल

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 07:44 PM (IST)

    Cyber fraud पुलिस की साइबर ठगों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इस बीच चार साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इसके अलावा गिरफ्तार एक किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा दिया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने चौंकाने वाली बात बताई है।

    Hero Image
    साइबर आरोपितों के बारे में जानकारी देते साइबर डीएसपी राजा मित्रा (फोटो- जागरण)

    संवाददाता, जागरण, देवघर। साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत एक किशोरी सहित चार साइबर ठगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें से तीन आरोपितों को पूछताछ करने के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं, किशोर को बाल सुधार गिरोह भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के क्रम में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपित तोयेश संजय पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के किडको के त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है। वह पिछले करीब आठ वर्ष से जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड के पास एक होटल में काम करता था।

    कहने को वह यहां प्रबंधक था, लेकिन इस आड़ में वह ऑनलाइन गेमिंग एप और आइपीएल के सट्टेबाजी का खेल संचालित करता था। उसके बैंक खाता की जांच कराने पर पता चला कि कुछ ही दिनों में उसके बैंक खाता में 70 से 80 लाख का लेनदेन हुआ है। इसमें से काफी पैसा साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है।

    पूछताछ में युवक ने क्या-क्या बताया 

    इस युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह पहले आइपीएल की सट्टेबाजी करना था। इस चक्कर में वह तीन से चार लाख गंवा दिया, लेकिन इस चक्कर में वह गेमिंग एप और सट्टेबाजी का गुर सिख गया। उसके बाद उसने टेलिग्राम एप का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर उन्हें आइपीएल के सट्टेबाजी व गेमिंग एप में लोगों को जोड़ने लगा। आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में लोग उसके माध्यम से पैसा लगाने लगे।

    कई साइबर ठगों ने भी इस माध्यम से पैसा लगाया। पैसा लगाने के बदले उसे कमीशन मिलता था। उसके माध्यम से सट्टेबाजों तक लोगों का पैसा पहुंचता था। इस युवक का आका और कही बैठा हुआ है। वहीं ये भी पता चला है कि उसकी जाल में देश के विभिन्न प्रांत के लोग जुड़े हुए हैं।

    मामले में विदेशी लिंक की जांच में जुटी पुलिस 

    उसका लिंक एक महानगर से जुड़े होने के सबूत मिले हें। वहीं, पुलिस इसके विदेशी लिंक की भी जांच कर रही है। तोयेश के अलावा पुलिस ने जिले के सारवां थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी प्रफुल रवानी और जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव निवासी रितिक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है।

    इनमें से एक को गुप्त सूचना के आधार पर एक्सीस बैंक के पास एटीएम से पैसा निकालने के क्रम में पकड़ा गया है। वहीं अन्य को कुंडा थाना क्षेत्र के खोरादह और जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी से पकड़ा गया है।

    पकड़े गए आरोपितों के मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि इसके तार दूसरे प्रदेश के 15 क्राइम लिंक से जुड़ा हुआ है। इस आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं संबंधित राज्य की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ की पकड़े गए आरोपित रितिक रौशन के खिलाफ तीन वर्ष पहले भी साइबर ठगी को लेकर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

    ये भी पढ़ें- 

    Champai Soren: बाल-बाल बचे चंपई सोरेन, सिर पर तोरण द्वार गिरने से लगी चोट; बैठक कर निकल रहे थे बाहर

    Patna-Howrah Route : मेगा ब्लॉक ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें डायवर्ट तो कुछ को किया गया रद्द