विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:03 PM (IST)

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत देवघर पहुंचे, जहां वे बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में भाग लेंगे।

देवघर एयरपोर्ट पर सीजेआइ सूर्यकांत का स्वागत करते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया। (फोटो जागरण)

देवघर एयरपोर्ट पर सीजेआइ सूर्यकांत का स्वागत करते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत देवघर पहुंचे, बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगे।

  2. राज्यस्तरीय विधिक सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लेंगे भाग।

  3. रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन।

जागरण संवाददाता, देवघर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत अन्य दो न्यायमूर्तियों के साथ सोमवार को देवघर पहुंचे। नई दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

सीजेआई एयरपोर्ट से सीधे परिसदन पहुंचे। परिसदन से वह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ के दरबार जाएंगे। बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची और जिला प्रशासन, देवघर के संयुक्त तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के शिविर मॉड्यूल के तहत आयोजित कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि हैं। देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह लीगल एड क्लिनिक, रांची और पलामू का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले मुख्य न्यायाधीश द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय भी मौजूद रहेंगे।

सिविल कोर्ट में आयोजित शिविर के दौरान पलामू और रांची में विधिक सहायता क्लीनिक का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पीड़ितों के बीच चेक वितरित किए जाएंगे। प्रोजेक्ट शिशु के तहत लाभ देने के अलावा चार दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण और पांच छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा।

शाम करीब छह बजे राष्ट्रीय गीत, स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ होगा। इस दौरान संताली भाषा में नालसा गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- CJI Suryakant के आगमन को लेकर देवघर में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक में बदलाव

यह भी पढ़ें- एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मधुस्थली विद्यापीठ का जलवा, देश में 18वां स्थान; सांसद मनोज तिवारी ने किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।