CJI Suryakant के आगमन को लेकर देवघर में सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक में बदलाव
CJI Suryakant: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज देवघर पहुंच रहे हैं, उनके साथ अन्य न्यायाधीश भी मौजूद ...और पढ़ें

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत। (फाइल फोटो)
संवाददाता, देवघर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को दोपहर में देवघर पहुंच रहे हैं। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।
सीजेआइ शाम को देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ये कार्यक्रम झालसा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
एयरपोर्ट से उनके जाने से सभी रास्तों में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। जिन लोगों को अनुमति होगी वे ही इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे।
वहीं उनके आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। डीजे, उपायुक्त व एसपी लगातार पूरे व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
बाबा मंदिर जा सकते हैं सीजेआइ
झारखंड के देवघर में देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अपने देवघर दौरे के दौरान सीजेआइ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं।
हालांकि, फिलहाल मंदिर में पूजा करने को लेकर उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। इसके बावजूद उनके संभावित मंदिर आगमन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि सीजेआइ बाबा मंदिर पहुंचते हैं, तो वह बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सतर्कता बरती जा रही है।