एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मधुस्थली विद्यापीठ का जलवा, देश में 18वां स्थान; सांसद मनोज तिवारी ने किया सम्मानित
Education World India School Rankings 2026-27: मधुस्थली विद्यापीठ ने प्रतिष्ठित एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में झारखंड में प्रथम और देश में 18वां स्थान प्राप्त किया है।

मधुस्थली विद्यापीठ के चैयरमैन और सीईओ को पुरस्कार प्रदान करते दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी। (फोटो साैजन्य)
HighLights
मधुस्थली विद्यापीठ झारखंड में प्रथम स्थान पर।
देशभर में 18वां स्थान हासिल किया विद्यालय ने।
एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में सम्मान।
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर)। Education World India School Rankings 2026-27: मधुस्थली विद्यापीठ ने देश-विदेश के विद्यालयों के बीच आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वेक्षण 'एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27' में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में भारत के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों के साथ-साथ भारतीय शैक्षणिक बोर्डों से संबद्ध विदेशों में संचालित स्कूलों ने भी भाग लिया था।
डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी के तहत जारी इस रैंकिंग में मधुस्थली विद्यापीठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम और देश में 18वां स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल तथा सीईओ डॉ. जनार्दन घोष ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी से ग्रहण किया।
चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल दूसरे स्थान पर रहने के बाद इस बार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना शिक्षकों के समर्पण, कर्मचारियों की निष्ठा, विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।