इलाज कराने भारत आया बांग्लादेशी नागरिक रहस्यमय तरीके से लापता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देवघर में केस दर्ज
Deoghar News: बांग्लादेश से इलाज कराने 20 मार्च 2025 को भारत आए विपुल चंद्र बर्मन देवघर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला। (फाइल फोटो)
HighLights
बांग्लादेशी नागरिक विपुल चंद्र बर्मन इलाज कराने भारत आए थे।
20 मार्च 2025 को भारत आकर देवघर से लापता हो गए।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर देवघर में केस दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, देवघर। बांग्लादेश से इलाज कराने भारत आया एक नागरिक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब देवघर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच और लापता बांग्लादेशी नागरिक की तलाश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।
याचिका बंगलादेश के पंचागढ़ जिला के बोड़ा थाना क्षेत्र के हिंदू प्रोधान पाड़ा, खलिफापुर बोतोला हाट निवासी नमिता रानी के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर दर्ज किया गया था।
उसका कहना था कि उसके पति विपुल चंद्र बर्मन अपने जायज पासपोर्ट के साथ वैध तरीके से 20 मार्च 2025 को भारत इलाज कराने के लिए आए थे। उसके बाद से वे यहां से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
दर्ज मामले में लापता व्यक्ति की तस्वीर भी दी गयी है। बताया जाता है कि वह पं. बंगाल के मुर्सीदाबाद जिला में इलाज कराने के लिए आया था। वहां से वह देवघर आ गया था। उसे आखिरी बार देवघर में देखे जाने की बात सामने आयी थी।
इसको लेकर उसकी पत्नी ने पहले भी देवघर प्रशासन व पुलिस से संपर्क किया था। यहां की पुलिस ने अपने स्तर पर उसके बारे में छानबीन की थी। सत्संग आश्रम से भी संपर्क किया गया था। वहीं यहां के कई होटल व लाज में भी छानबीन की गयी थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था।
उसके बाद महिला ने भारत सरकार की विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। मंत्रालय की ओर से बंगलादेश विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया था। लेकिन वहां से भी पति की कोई जानकारी नहीं मिलने पर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब देवघर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरु की है।
देवघर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लापता बंगलादेशी व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है।
यह भी पढ़ें- फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बंगाल और दुमका के 7 साइबर आरोपित गिरफ्तार; 32 सिम बरामद
यह भी पढ़ें- अमित शाह और नितिन नवीन झारखंड में SIR व एमएमडीआर पर विपक्ष के नैरेटिव को देंगे जवाब, दिसंबर में आ सकते हैं धनबाद
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।