Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतदाताओं को जागरूक कर रहे चटाई व टोकरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Dec 2019 03:13 PM (IST)

    प्रजातंत्र की बुनियाद पुख्ता करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के मतदाताओं को जागरूक करने की लगातार पहल हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक ...और पढ़ें

    Hero Image
    मतदाताओं को जागरूक कर रहे चटाई व टोकरी

    पालोजोरी : प्रजातंत्र की बुनियाद पुख्ता करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के मतदाताओं को जागरूक करने की लगातार पहल हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक प्रजातंत्र व मतदान की अहमियत को बताने के लिए बांस से बनी टोकरी, सूप, डलिया, पंखा, चटाई समेत अन्य सामग्रियों में स्लोगन लिखकर उन तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। पालोजोरी प्रखंड के मटियारा पंचायत के शिमला गांव में बांस से बने हस्तनिर्मित सामग्रियां टोकरी, सूप, डलिया, पंखा, चटाई व अन्य सजावट के सामग्रियों पर स्लोगन लेखन व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बांस से निर्मित सामग्रियों पर मतदान से संबंधित स्लोगन लिखा गया है। इसके अलावा मतदान से संबंधित संकल्प पत्र भरकर स्वयं व दूसरों को मतदान कराने का संकल्प भी लिया गया। प्रशासन की सोच है कि बांस से बनी सामग्रियों पर आकर्षक तरीके से लिखे गए स्लोगन की ओर से हर कोई आकर्षित होगा। खास कर ग्रामीण महिलाएं इस ओर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं। मौके पर निर्णायक के रूप में प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग मीनाक्षी भगत एवं जिला नियोजन पदाधिकारी प्रीती कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर इन्हें पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में पूजा वर्मा, विनय कुमार ठाकुर, संजीत कुमार दास, व्यास देव राणा, अलंकृता तिग्गा, रागिनी मॉल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें