Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर के एएसआइ को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:16 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देवघर देवघर जिला बल में कार्यरत एएसआइ श्याम कुमार उर्फ छोटू का चयन र

    Hero Image
    देवघर के एएसआइ को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

    जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर जिला बल में कार्यरत एएसआइ श्याम कुमार उर्फ छोटू का चयन राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें ये पुरस्कार उनके बेहतर कार्य को देखते हुए दिया जाएगा। श्याम कुमार ने कहा कि ये पुरस्कार उन्हें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। बताया कि अपनी नौकरी के 23 वर्ष के दौरान उन्हें 180 अलग-अलग पुरस्कार मिले हैं। इसमें 2007 में मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार, 2010 में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक शामिल है। साथ ही तीन बार उन्हें डीजीपी स्तर पर भी पुरस्कृत किया जा चुका है। पूरे कार्यकाल में उन्हें कोई सजा अब तक नहीं मिली है। बताया कि बोकारो व चतरा जिले में कुख्यात नक्सली को पकड़ने के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है। वहीं बोकारो में एटीएम लूटकांड व देवघर में 2017 में हुए 52 लाख के बैंक लूटकांड का उदभेदन करने के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है। श्रावणी मेला में बेहतर कार्य करने के लिए भी पुरस्कृत हुए हैं। वहीं उन्होंने पुलिस शुटिग प्रतियोगिता में भी कई पदक हासिल किया है। पिस्टल व कारबाइन चलाने में वे लगातार स्वर्ण पदक जीतते रहे हैं। वहीं झारखंड के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पुलिस शुटिग प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है और उन दोनों को उन्होंने कोचिग दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner