Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 गोल्ड के साथ रांची पहले और 11 गोल्ड प्राप्त कर देवघर दूसरे स्थान पर लहराया परचम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:44 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देवघर झारखंड राज्य रायफल निशानेबाज चैंपियनशिप में सूबे के 450 प्रतिभाि

    Hero Image
    24 गोल्ड के साथ रांची पहले और 11 गोल्ड प्राप्त कर देवघर दूसरे स्थान पर लहराया परचम

    जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड राज्य रायफल निशानेबाज चैंपियनशिप में सूबे के 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें राजधानी रांची का दबदबा रहा जिसने 24 स्वर्ण पर कब्जा जमाया। मेजबान देवघर ने 11 स्वर्ण पदक झटका। जमशेदपुर 10 स्वर्ण पदक। धनबाद और हजारीबाग 6-6 स्वर्ण पदक लेकर प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। शनिवार शाम इसकी घोषणा की गयी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर कालेज स्थित शूटिग रेंज में आयोजित तीन दिवसीय 11 वीं राज्य स्तरीय शूटिग प्रतियोगता का पदक वितरण समारोह रंगारंग रहा। प्रतियोगिता में रांची 24 स्वर्ण पदक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा जबकि मेजबान देवघर 11 स्वर्ण पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। जमशेदपुर दस स्वर्ण पदक प्राप्त का तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज रहा। हजारीबाग और धनबाद छह-छह स्वर्ण पदक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। समापन सामरोह के दौरान प्रतिस्पर्धा में अपनी लगन और मेहनत का परिणाम जानने के लिए जितने उत्साहित खिलाड़ी थे तो खिलाड़ियों के अभिभावकों में परिणाम जानने की बैचेनी साफ देखी जा रही थी।

    हौसला बुलंद रखें खिलाड़ी : एक-एक कर पदक विजेता को मेडल पहनाया गया। उस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर विजयी होने की झलक साफ दिखाई दे रही थी। जिन्हें पदक नहीं मिला, उनके चेहरे पर थोड़ी मायूस थी लेकिन हौसले बुलंद थे। वहीं पुरस्कार वितरण के दौरान झारखंड शूटिग एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सेन ने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए आगे और मेहनत कर लक्ष्य को साधने को कहा ताकि मेडल प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन कर सकें। वहीं देवघर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौबे ने कहा कि हार-जीत खेल में लगा रहता है। खेल को खेल की तरह लेना चाहिए। प्रतियोगिता में खुद को साबित करने का मौका मिलता है। जितनी मेहनत और लगन के साथ अपने आपको प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे, सफलता उतने ही करीब होगी। वहीं देवघर डिस्ट्रीक शूटिग एसोसिएशन के सचिव आजाद कुमार पाठक ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान जो कुछ भी खामियां या कमियां रह गई होगी। वे इसमें सुधार लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। वहीं डीएसए के सचिव आशीष झा ने कहा कि शूटिग रेंज में जो कुछ भी कमी होगी, उसके दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।

    किसको कितना मिला पदक : रांची ने 24 गोल्ड, 29 सिल्वर और 23 ब्राउंच मेडल प्राप्त किया। देवघर ने 11 गोल्ड, एक सिल्वर, जमेशदपुर ने 10 गोल्ड, आठ सिल्वर और पांच बाउंच मेडल प्राप्त किया। हजारीबाग ने छह गोल्ड, तीन सिल्वर और दो बाउंच मेडल प्राप्त किया। धनबाद ने छह गोल्ड, छह सिल्वर और चार बाउंच मेडल प्राप्त किया। वहीं चतरा ने एक सिल्वर और दो बांउच मेडल प्राप्त किया। रामगढ़ ने केवल एक बाउंच मेडल प्राप्त किया।

    पदक पाने वालों में : 25 मीटर पिस्टल वूमेन (एस-64) में ऐशानी अल्वा गोल्ड, सुरभी सुष्मिता सिल्वर मेडल प्राप्त की। 50 मीटर रायफल प्रोन (एस-09) में धनबाद रायफल क्लब के अंकित कुमार ने गोल्ड और अविनाश सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 50 मीटर रायफल वूमेन जूनियर (एस-06) में आकाश शूटिग स्पोर्ट क्लब की शोभा रानी ने गोल्ड, रिधी गुप्ता को सिल्वर और निशा को ब्राउंच मेडल प्राप्त की। 50 मीटर रायफल मेन व्यक्तिगत स्पर्धा (एस-04) में एकलव्य शूटिग क्लब के सरस कुमार ने गोल्ड, जमशेदपुर रायफल क्लब के शेर्यश आदित्य कश्यप ने सिल्वर और दी रांची रायफल क्लब के चायन कुमार गुप्त ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया। 50 मीटर रायफल प्रो मेन (एस-01) में द रांची रायफल शूटिग क्ल्ब के शेर्या ने गोल्ड, धनबाद रायफल क्लब के राजेंद्र सिंह वृद्धि ने सिल्वर और शेयर्स आदित्य ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया। 50 मीटर रायफल प्रेन वूमेन (एस-03) में द रांची रायफल शूटिग क्लब की सुगंधा सिंह ने गोल्ड और धनबाद रायफल क्लब की कोनिका लायक ने सिल्वर मेडल प्राप्त की। 10 मीटर पिस्टल वूमेन व्यक्तिगत (एक्स-383) में आकाश शूटिग स्पोर्टस क्लब की ऐशानी अल्वा ने गोल्ड और द रांची रायफल शूटिग क्लब की अनुष्का चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त की। 10 मीटर पिस्टल जूनियर वूमेन (एक्स-389) में आकाश शूटिग स्पार्टस क्लब की ऐशानी अल्वा ने गोल्ड और द रांची रायफल शूटिग क्लब की अनुष्का चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल वमूेन व्यक्तिगत (एक्स-388) में आकाश शूटिग स्पोर्टस क्लब की ऐशानी अल्वा ने गोल्ड और द रांची रायफल शूटिग क्लब की अनुष्का चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल यूथ मेन व्यक्तिगत स्पर्धा (एक्स-386) में विवेकानंद शूटिग क्लब आयुष खापरडे ने गोल्ड और जमशेदपुर रायफल क्लब के वरूण दुबे ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल मेन व्यक्तिगत (एस-51) में धनबाद रायफल क्लब के तरूण कुमार ने गोल्ड, एकलव्य शूटिग क्लब के राहुल कुमार सोनी ने सिल्वर और फोर्निंग्स शूटिग एकेडमी के सुजीत ठाकुर ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल यूथ मेन (एस-57) में देवघर डिस्ट्रीक रायफल शूटिग एसोसिएशन के चितरगशू मन्ना ने गोल्ड, द रांची रायफल शूटिग क्लब के मोहित कुमार ने सिल्वर और आकाश शूटिग स्पोर्टस क्लब के रवि कुमार दास ने ब्राउंच मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल जूनियर वूमेन (एस-56) में देवघर डिस्ट्रीक रायफल एसोसिएशन की तमन्ना झा ने गोल्ड, विवेकानंद शूटिग क्लब के निश्चल कुरुकेला ने सिल्वर और जमशेदपुर रायफल क्लब की शुभांगी साहा ने ब्राउंच मेडल प्राप्त किया। 10 मीटर रायफल मेन व्यक्तिगत स्पर्धा (एस-19) में विभूति कुमार ने गोल्ड, साफरिग रायफल शूटिग क्लब के रजत डोगरा ने सिल्वर और एकल्वय शूटिग क्लब के आयूष गुप्ता ने ब्राउंच मेडल प्राप्त किया। 50 मीटर रायफल मेन में देवघर डिस्ट्रीक रायफल एसोसिएशन के अमित कुमार सिंह ने गाोल्ड, द रांची रायफल शूटिग क्लब के सैयद अनसूब अयैब ने सिल्वर और धनबाद रायफल क्लब के रणवीर सिंह देव ने ब्राउंच मेडल प्राप्त किया।

    comedy show banner
    comedy show banner