बैद्यनाथ महोत्सव में जुटेंगे मशहूर कलाकार
देवघर : देवघर नटराज की नगरी है। राज्य की सांस्कृतिक राजधानी कही जाती है। गीत-संगीत के जरिए एक बेह
देवघर : देवघर नटराज की नगरी है। राज्य की सांस्कृतिक राजधानी कही जाती है। गीत-संगीत के जरिए एक बेहतर माहौल बने, इसके लिए चार साल पहले वार्षिक बैद्यनाथ महोत्सव आरंभ किया गया। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 2017 में पांच मार्च से नौ मार्च तक केके स्टेडियम में पांच दिवसीय वैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई। इसमें यह तय हुआ कि देश के नामचीन कलाकारों को बुलाया जाए। सूफी गायक कैलाश खेर, भोजपुरी गायक सह सांसद मनोज तिवारी, शंकर महादेवन, कविता कृष्णमूर्ति, भजन सम्राट अनुप जलोटा, कुमार सानू के नाम पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इन कलाकारों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग झारखंड सरकार इस दफा बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर विशेष रूचि दिखा रहा है। वह मुख्य भूमिका में होगा सो, इस बार का स्वरूप कुछ बदला बदला सा हो सकता है। अभी हाल में मधुपुर महोत्सव एवं साहिबगंज में माघी महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से ही किया गया है। स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम पर भी विचार किया गया। बैठक में एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता, डीपीआरओ बीके झा, एनडीसी शैलेश कुमार, कला सांस्कृतिक परिषद के सचिव रामसेवक गुंजन, दीपक मालवीय, रमेश परिहस्त एवं अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।