Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2016 में नेत्र अस्पताल शुरू करेगा लायंस क्लब

    By Edited By:
    Updated: Sun, 12 Jul 2015 05:56 PM (IST)

    मधुपुर (देवघर) : लायंस क्लब नवयुवकों में संस्कार लाने के लिए काम करेगा। क्लब का मुख्य उद्देश्य सेवा ...और पढ़ें

    Hero Image

    मधुपुर (देवघर) : लायंस क्लब नवयुवकों में संस्कार लाने के लिए काम करेगा। क्लब का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। इसमें समाज की आवश्यकता के अनुरूप सेवा का काम हमारा लक्ष्य होना चाहिए। लायंस क्लब के 49 वां स्थापना सह चार्टर नाइट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए रजनीश कुमार ने उक्त बातें कही। बताया कि झारखंड में सामाजिक कार्यो में क्लब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। नवयुवकों में अच्छे संस्कार देने, अंधापन निवारण, भूखों तक अनाज पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण, स्वच्छ भारत, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता आदि की दिशा में भी काम कर रहा है। मुख्य अतिथि ने 2015-16 के लिए नवमनोनीत लायंस क्लब मधुपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी। इसमें अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश बथवाल, सचिव उत्तम साह, कोषाध्यक्ष शौकत नाज, पीआरओ उत्तम मोहनका, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मंसूर आलम, सरफराज अहमद, उदय मारोदिया, ब्रजनाराण झा, प्रवीर कुमार दत्ता, साइट प्रथम परमेश्वर लाल गुटगुटिया, मेंबरशीप चेयरमैन महेंद्र घोष व लायन क्वीस्ट वासुदेव गुटगुटिया को बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने दायित्वों को पूरा करने का संकल्प लिया। बताया कि 2016 में लायंस क्लब मधुपुर का 50 वर्ष पूरा होगा। इस अवसर पर नए नेत्र अस्पताल के शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। नए सदस्य डॉ. मुखर्जी व सुमंत गुटगुटिया को भी मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन देवघर लायन उदय शंकर झा, दुमका जोन चेयरमैन लायन सुदीप्तो मुखर्जी समेत देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह के सदस्य उपस्थित थे।