Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सच्चाई की राह पर चलने का आह्वान

    By Edited By:
    Updated: Thu, 25 Dec 2014 01:06 AM (IST)

    मधुपुर (देवघर) : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्मेल स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन

    मधुपुर (देवघर) : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्मेल स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्या सिस्टर पुष्पा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक, सामूहिक नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गयी। सांता क्लाज ने बच्चों के बीच आकर्षक उपहार वितरित किया। क्रिसमस हाउस को आकर्षक तरीके से बनाया गया था। पूरे विद्यालय को बच्चों ने सजाया था। प्राचार्या ने स्कूली बच्चों को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रहते हुए गरीब व असहायों की मदद करने को कहा। बताया कि यही मानव जाति का वास्तविक कर्तव्य है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें