विनोबा भावे विश्वविद्यालय का इस मामले में होगा झारखंड में पहला स्थान,VC चंद्रभूषण शर्मा ने दी जानकारी
विनोबा भावे विश्वविद्यालय मैसेज ओपन आनलाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। झारखंड का यह पहला यूनिवर्सिटी है जहां यह व्यवस्था लागू हो रही है। इस विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी का आभास नहीं होने दिया जाएगा।चालू शैक्षणिक सत्र 2025-29 के पहले समेस्टर से यह प्रभावी हो रहा है। इसके लिए प्रकिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जुलकर नैन, चतरा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी का आभास नहीं होने देने और स्टूडेंट तक अपनी पहुंच बनाने के लिए मैसेज ओपन आनलाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है।
झारखंड का यह पहला यूनिवर्सिटी है, जहां यह व्यवस्था लागू हो रही है। चालू शैक्षणिक सत्र 2025-29 के पहले समेस्टर से यह प्रभावी हो रहा है। इसके लिए प्रकिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कुलपति डा. प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही प्राध्यापकों को इसके लिए एक सप्ताह का आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।
पहले चरण में 18 विषयों को उपलब्ध कराया गया है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी और विषयों की संख्या बढ़ती रहेगी। इसकी जानकारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने दैनिक जागरण से बातचीत में दी।
डा. शर्मा जिला मुख्यालय में स्थित महिला महाविद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ कराने को लेकर चतरा आए थे। उन्होंने कहा कि चतरा का महिला महाविद्यालय कला और कौशल का केंद्र बिंदू होगा।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने छात्राओं को कला-संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले सारे कालेजों में पेटिंग, संगीत, नृत्य, वाद्ययंत्र आदि को प्रोत्साहित दिया जाएगा।
लेकिन उसका केंद्र बिंदु यहां का महिला महाविद्यालय रहेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
डा. शर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनकी खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाना है। चूंकि एक समय में हमारे यहां की महिलाएं विश्व को रास्ता दिखाती थीं।
एक प्रश्न के उत्तर में डा. शर्मा ने कहा कि नियुक्ति का अधिकार सरकार के पास है, इस पर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। उसी का विकल्प के लिए आनलाइन की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बातचीत के क्रम में स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान, विश्वविद्यालय के कुलसचिव मुकुल नयन देव, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीनेट सदस्य राजेश साह आदि उपस्थित थे।
क्या है मैसेज ओपन आनलाइन कोर्स
यह प्रोजेक्ट केंद्र प्रायोजित है। इसे बहुत पहले लांच किया गया था। लेकिन झारखंड में इसका उपयोग नहीं हो रहा था। विनोबा भावे विश्वविद्यालय पहला शैक्षणिक केंद्र होगा जहां पर इसे प्रभावित किया जा रहा है।
बच्चे आनलाइन क्लासेस कर सकते हैं या जिनके पास आनलाइन की सुविधा नहीं है वे कालेज के कंप्यूटर लैब में बैठकर क्लास कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।