विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Road Accident: चतरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, दो की पहचान में जुटी पुलिस

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:36 PM (GMT+05:30)

सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला पिकेट तलशा स्कूल के पास शनिवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो की पहचान नहीं हो सकी है।
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो की पहचान नहीं हो सकी है।

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा) । सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला पिकेट तलशा स्कूल के पास शनिवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस की मदद से तीनों को तत्काल हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शीला पिकेट प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान वीरेंद्र गंझू उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। वह सिमरिया थाना क्षेत्र के गोवा खुर्द गांव का रहने वाला था ।

वह बस में कंडक्टर का काम करता था। उसकी असमय मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन बेसुध हैं और ग्रामीण भी गमगीन हैं। अन्य मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने उनके शव को हजारीबाग सदर अस्पताल के शीत गृह में सुरक्षित रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के पते की तलाश की जा रही है ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके।

पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लगातार तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

उन्होंने प्रशासन से सख्ती बरतने और सड़क पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग तीन युवाओं की असमय मौत पर दुख प्रकट कर रहे हैं।