Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Polls 2019: भाजपा की अंगूठी में फिट नहीं बैठ पाया नीलम का नगीना

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 06 Apr 2019 08:40 PM (IST)

    Lok Sabha Polls 2019. चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की अंगूठी में नीलम का नगीना फिट नहीं बैठ पाया है। झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई नीलम को भाजपा न ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Polls 2019: भाजपा की अंगूठी में फिट नहीं बैठ पाया नीलम का नगीना

    चतरा, [संजय शर्मा]। चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की अंगूठी में नीलम का नगीना फिट नहीं बैठ पाया है। झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई नीलम देवी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। पार्टी ने स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह पर ही विश्वास जताया है। मालूम हो कि 21 मार्च को नीलम देवी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीलम देवी को उम्मीद थी कि उन्हें चतरा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट हासिल हो जाएगा। इसके लिए वह लगातार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास के संपर्क में थी। भाजपा में शामिल होने के बाद नीलम के समर्थक यह तय मान चुके थे कि चतरा से भाजपा की उम्मीदवार नीलम देवी ही होंगी।

    पार्टी नेताओं ने स्पष्ट रूप से उन्हें बता दिया कि चतरा से पार्टी का टिकट उन्हें नहीं दिया जा सकता है। नीलम चतरा से चुनाव लडऩे के लिए आतुर थी। भाजपा में शामिल होने से पूर्व उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लडऩे का बना लिया था।

    इसके लिए वह बसपा प्रमुख मायावती तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गणेश परिक्रमा भी कर रही थी। लेकिन इसी बीच उनका मन बदला और वह भाजपा में शामिल हो गईं। लेकिन अंतत: उन्हें निराशा हाथ लगी। बताते चलें कि गत लोकसभा चुनाव में नीलम ने झाविमो के टिकट पर यहां से भाग्य आजमाई थी। करीब एक लाख चार हजार वोट लाकर वे तीसरे स्थान पर रही थी।