Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राण वायु का वरदान देने वाले अभियान का आगाज

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:53 PM (IST)

    जागरण संवाददाता चतरा वैश्विक महामारी के इस आपदाकाल में प्राण वायु का संकट अभिशाप बन क ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्राण वायु का वरदान देने वाले अभियान का आगाज

    जागरण संवाददाता, चतरा: वैश्विक महामारी के इस आपदाकाल में प्राण वायु का संकट अभिशाप बन कर सामने आया। ऐन-केन-प्रकारेण पूरे देश ने दर्द के साथ इसका मुकाबला किया। स्वाभाविक तौर पर जीव-जगत के प्रति संवेदनशील और अपने सात सरोकारों से अनवरत सामाजिक दायित्व के निर्वहन में जुटा दैनिक जागरण भी इससे अछूता नहीं रहा। वह भी धरती पर प्राण वायु का संकट दूर करने में जुट गया। उसने अपनी इस मुहिम का नाम दिया-मिशन आक्सीजन मैन। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को स्थानीय परिसदन में अभियान का आगाज सांसद सुनील कुमार सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर पौधा लगाया। अब इस संदेश को दैनिक जागरण जन-जन तक पहुंचाएगा। कोरोना को मात देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें बचाने और वृक्ष में तब्दील करने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जाएगी। पांच पौधों में नीम, बरगद, पीपल आदि होंगे। प्रखंड और पंचायत स्तर पर अभियान का आगाज 14 जून से होगा। राज्य में मानसून का आगमन 15 जून के आसपास होता है। उसी को ध्यान में रखकर अभियान को तेज करने का फैसला लिया गया है। तय किया गया है कि इस मुहिम से समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा जाए। अभियान राज्य के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। अभियान की प्रशंसा करते हुए सांसद ने कहा कि जागरण पत्र के साथ मित्र की भी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, उपायुक्त दिव्यांशु झा, उप विकास आयुक्त सुनील कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, नजारत उपसमाहर्ता आरएन खालखो, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि निर्भय कुमार, राकेश झा सहित राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों समेत कई लोग मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें