विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चतरा में बौखलाए नक्‍सलियों संग भिड़ी पुलिस, दोनों में भीषण मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 23 Jan 2023 12:08 PM (GMT+05:30)

पुलिस को जानकारी मिली थी कि चतरा-पलामू सिमाने पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों का एक दस्‍ता सक्रिय है और इसी क्रम में अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुटिल-जोबिया के जंगल मे पुलिस और माओवादियों में संघर्ष
चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुटिल-जोबिया के जंगल मे पुलिस और माओवादियों में संघर्ष

जासं, चतरा। पुलिस और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों के बीच सोमवार की सुबह से मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं। पूरा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रही है। मुठभेड़ चतरा-पलामू बॉर्डर पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र के कुटिल-जोबिया के जंगल मे दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने है। हालांकि, इसमें दोनों ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।

झारखंड में पुलिस का नक्‍सली विरोधी अभियान

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि चतरा-पलामू सिमाने पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों का एक दस्ता सक्रिय है। सूचना के आलोक में उन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को लेकर एक व्यापक रणनीति तैयार की और जिला बल एवं सीआरपीएफ के जवानों को साझा अभियान के लिए रवाना किया। अभियान से लौटने के क्रम में सुरक्षा बलों के सदस्‍य सुबह कुटिल के जंगल के आसपास पहुंचे।

दोनों तरफ से हो रही जबरदस्‍त फायरिंग

इसी क्रम में वहां पहले से मौजूद माओवादी दस्ता के सदस्य सुरक्षाबलों को देखते ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में जुट गए। इस बीच दोनों और से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोलियां चली है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबल में मुठभेड़, मौके से राइफल, मैगजीन सहित कई हथियार बरामद

Jharkhand: नक्सलियों के झारखंड बंद का आंशिक असर, दुकानें खुली; नहीं चली लंबी दूरी की कुछ बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।