विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबल में मुठभेड़, मौके से राइफल, मैगजीन सहित कई हथियार बरामद

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sun, 22 Jan 2023 12:34 PM (GMT+05:30)

Naxalite and CRPF encounter-सर्च अभियान के दौरान शनिवार रात को सुरक्षाबल और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। मौका देखकर नक्सली फरार हो गए। एक 315 बोर की राइफल मैगजीन के साथ एक 9 एमएम लोडेड मैगजीन बरामद की गई है।

चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबल में मुठभेड़
चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबल में मुठभेड़

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पुलिस और सुरक्षाबलों में शनिवार की रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से 30-35 राउंड फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।

बता दें कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सर्च अभियान के दौरान शनिवार रात को पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को एक राइफल, एक मैगजीन, जिंदा गोली समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिकिलता, कोनसिया और हुवांगडीह के सीमावर्ती जंगलों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय नक्सली एरिया कमांडर रोड़े और लंबु अपने दस्ता सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सीआरपीएफ 94 बटालियन और चाईबासा जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करने की ठानी।

10 से 15 मिनट तक चली गोलियां

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सर्च अभियान निकाला गया। सर्च अभियान के क्रम में शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच में 5-6 संदिग्ध को हथियार के साथ घुमते देखा गया। नक्सली पुलिस पार्टी को देखते ही उनपर गोली चलाने लगे। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों ओर से गोली चलती रही। करीब दोनों ओर से 30-35 राउंड गोलियां चलीं।

फायरिंग बंद होने के बाद पूरे एरिया को घेर कर सर्च किया गया तो सर्च के दौरान एक 315 बोर की राइफल मैगजीन के साथ एक 9 एमएम लोडेड मैगजीन बरामद की गई। वहीं नक्सलियों के गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान जारी है।

जब्त सामानों में 315 बोर की राइफल, 315 का एक मैगजीन, 315 का चार जिंदा गोली, 9 एमएम एक मैगजीन, 9 एमएम दो जिंदा गोली, एक टर्च, दो जिंस समेत दैनिक उपयोग का सामान शमिल है। छापामारी टीम में कपिल चौधरी सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर अनुमंडल, सीआरपीएफ 94 बटालियान के मृत्युंजय कुमार सैट 55 के सशस्त्र बल के जवान शमिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।