विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: नक्सलियों के झारखंड बंद का आंशिक असर, दुकानें खुली; नहीं चली लंबी दूरी की कुछ बसें

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sun, 22 Jan 2023 01:05 PM (IST)

Jharkhand bandh झारखंड बंद को विफल करने लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। एनएच 19 पर माल वाहक वाहन और निजी गाड़ियां चल री हैं। वहीं रांची हजारीबाग जमुई आदि लंबी दूरी की बस सेवा बंद रही।

नक्सलियों के झारखंड बंद का आंशिक असर
नक्सलियों के झारखंड बंद का आंशिक असर

जागरण संवादाता, गिरिडीह। इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा और अन्य की गिरफ्तारी व कथित तौर पर शारीरिक यातना देने के विरोध में नक्सलियों के झारखंड बंद का जिले में आंशिक असर है। बाजार खुले हैं। वहीं निजी वाहनों की आवाजाही हो ही है, वहीं लंबी दूरी की कुछ बसें प्रभावित हैं।

बता दें कि नक्सलियों की 24 घंटे की बंदी शनिवार आधी रात से शुरू हुई है। रविवार दोपहर तक कहीं से अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। झारखंड बंद को विफल करने और नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पीरटांड़, डुमरी, तिसरी आदि प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है। नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस हाइवे आदि क्षेत्रों में सघन पेट्रोंलिग भी कर रही है।

वहीं बंद के कारण स्थानीय बस पड़ाव से रांची, हजारीबाग, जमुई आदि लंबी दूरी की बसें नहीं खुली। तिसरी प्रखंड में नक्सली बंद का कोई असर नहीं है। सामान्य रूप से बस और छोटी-बड़ी गाड़ियां चल रही हैं। बाजार खुला हुआ है। जगह-जगह पुलिस तैनात है।

डुमरी और निमियाघाट पुलिस भी अलर्ट है। एसपी अमित रेणु ने सभी थानों और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। एनएच 19 पर माल वाहक वाहनों का आवागमन हो रहा है। हर दिन की भांति बाजार और दुकानें खुली हैं। रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर चौकसी बरती जा रही है।

सर्च अभियान जारी

बंद के मद्देनजर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सल प्रभावित पारसनाथ पहाड़ी की तराई वाले इलाकों में पुलिस की विशेष नजर है। इस इलाके में भी पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है।

देवरी, गावां, बेंगाबाद, पीरटांड़ प्रखंड में नक्सली बंद का मिलाजुला असर है। सामान्य रूप से बस और छोटी बड़ी गाड़ियां चल ही रही है। हालांकि, अन्य दिनों के बजाय कुछ कम वाहन सड़कों पर दिख रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।