Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग पासवान का झारखंड में भी 100% स्ट्राइक रेट, NDA तो हार गई; मगर...

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:17 PM (IST)

    चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल किया है। पार्टी ने चतरा विधानसभा सीट से जनार्दन पासवान को जीत दिलाई है। चिराग पासवान ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। बीते लोकसभा चुनाव में भी चिराग पासवान की पार्टी की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत थी।

    Hero Image
    चिराग पासवान का झारखंड में भी 100% स्ट्राइक रेट, NDA तो हार गई; मगर...

    डिजिटल डेस्क, चतरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी का झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Seat Result 2024) में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन बीते लोकसभा चुनाव में भी था। लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अब झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एनडीए के तहत एक सीट पर चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी ने चतरा विधानसभा सीट (Chatra Vidhan Sabha Seat Result) से जनार्दन पासवान को टिकट दी और वही हुआ जिसकी चिराग ने प्रार्थन की थी। चिराग की पार्टी ने अपनी एक सीट निकाल ली।

    चिराग ने फिर दिखाई अपनी राजनीतिक ताकत

    एक तरफ एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है, वहीं चिराग पासवान ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत सबको दिखा दी है। इस चुनाव में जहां एनडीए की लगभग हार तय है, उसी समय बात चिराग पासवान की भी हो रही है। चिराग ने एक सीट पर कैंडिडेट उतारा और खूब जमकर प्रचार किया। आखिर में उन्हें मेहनत का फल भी मिला।

    चतरा विधानसभा चुनाव का परिणाम

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चतरा विधानसभा से जनार्दन पासवान को उतारा। जनार्दन पासवान को 27 राउंड की गिनती के बाद 109019 वोट हासिल किए। वह राष्ट्रीय जनता दल की रश्मि प्रकाश से 18 हजार 401 वोटों से आगे रहे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतात्रिंक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक भारती रहे। उन्हें 16 हजार के करीब मत मिले।

    ये भी पढ़ें- Bihar Bypoll Result 2024: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पूरे बिहार को चौंकाया, सामने आ गए 4 सीटों के रुझान