विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास का इस्तेमाल नहीं करने पर कार्रवाई, चतरा के 130 शिक्षकों को शोकॉज

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:20 PM (IST)

चतरा के 39 सरकारी स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के उपयोग में कमी पाई गई है। इस लापरवाही ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. चतरा के 39 स्कूलों में आईसीटी लैब का उपयोग असंतोषजनक।

  2. 130 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी।

जागरण संवाददाता, चतरा। जिले के सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इंफामर्मेशन एंड कंयुनिकेशन टेक्नोलाजी (आईसीटी) लैब और स्मार्ट क्लास के उपयोग में लापरवाही का मामला सामने आया है। सितंबर माह में इनके उपयोग की समीक्षा के दौरान 39 विद्यालयों में कक्षाओं की प्रविष्टि असंतोषजनक पाई गई।

इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों समेत कुल 130 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह झारखंड शिक्षा परियोजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कंचन कुमारी ने 10 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि जेएचपीएमएस पोर्टल के माध्यम से सितंबर माह में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की उपयोगिता की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विद्यालयों की ओर से पोर्टल पर दर्ज कक्षाओं की स्थिति विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों की समीक्षा में जिले के 39 विद्यालयों ने सितंबर माह में आईसीटी लैब में 17 पीरियड से भी कम कक्षाओं की प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड की।

इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों और विद्यालय प्रभारियों से जवाब मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- चतरा में TSPC समर्थक हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार, नक्सली कनेक्शन का खुलासा

यह भी पढ़ें- बिहार में बहाली, झारखंड में ले रहे प्रशिक्षण; चतरा-जमशेदपुर में सीख रहे बेहतर प्रशासन के गुर