Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्मी के जवान नहीं लगाए हुए था मास्क, पुलिसकर्मियों ने कर दी पिटाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 01 Sep 2021 07:10 PM (IST)

    संवाद सूत्र मयूरहंड (चतरा) थाना क्षेत्र के करमा चौक पर बुधवार को मास्क चेकिग के दौरान पुलिस कर्मियों ने मास्क नहीं लगाने के कारण एक आर्मी के जवान की पिटाई कर दी।

    Hero Image
    आर्मी के जवान नहीं लगाए हुए था मास्क, पुलिसकर्मियों ने कर दी पिटाई

    संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा) : थाना क्षेत्र के करमा चौक पर बुधवार को मास्क चेकिग के दौरान जिला बल ने आर्मी के एक जवान की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव वाले आर्मी जवान के पक्ष में सड़क पर उतर आए। इतना ही नहीं इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर देर शाम को सड़क जाम हटाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम को घटना स्थल पर भेजें एवं पूरी स्थिति की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा चौक पर मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिंह कर रहे थे। तभी आर्मी का एक जवान अपने निजी वाहन से वहां पहुंचा। आर्मी जवान पवन कुमार यादव मास्क नहीं पहने हुए था। जवान पवन कुमार यादव हजाराीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाही गांव का रहने वाला है। पुलिस वालों ने उसका चालान काटने लगे। इसी बात को लेकर दोनों ओर से तू-तू, मैं-मे शुरू हुई। देखते-देखते पुलिस वाले उस पर टूट पड़े। उसकी पिटाई शुरू कर दी। आर्मी जवान को पिटते देख आसपास के लोग जुट गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। उसके बाद पुलिस वालों ने आर्मी जवान को थाना लेकर चले गए। जवान को थाना ले जाते देख ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं गांव वाले एकजुट होकर सड़क को जाम कर दिया। थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि आर्मी का जवान मास्क नहीं लगाए हुए था। पुलिस वालों ने जब मास्क लगाने की बात कही, तो वे उनके साथ दु‌र्व्यवहार पर उतारू हो गया। आर्मी जवान के साथ मारपीट से थाना प्रभारी ने इनकार किया है।