Move to Jagran APP

अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गई फूलन देवी : अभिषेक

संवाद सहयोगी चतरा झारखंड निषाद विकास संघ के तत्वावधान में रविवार को दिवंगत पूर्व सांसद फू

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:09 PM (IST)
अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गई फूलन देवी : अभिषेक
अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गई फूलन देवी : अभिषेक

संवाद सहयोगी, चतरा :झारखंड निषाद विकास संघ के तत्वावधान में रविवार को दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लाइन मोहल्ला स्थित मल्लाह टोली में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में एकता परिषद सदस्य व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष हीरा निषाद ने की। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक निषाद मौजूद थे। दिवंगत नेत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। अभिषेक निषाद ने कहा कि फूलन देवी अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राण की आहूति दी है। उन्होंने अपने जीवन काल में खूब कष्ट झेले है। महज जब बारह वर्ष की थी, तो उसकी शादी कर दी गई। शादी भी वैसे व्यक्ति से की गई, जो वृद्ध था। वह भाग कर वापस घर आ गई। लेकिन गांव के दबंगों ने उनका जीना हराम कर दिया था। उनके साथ दो बार सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुई। विवश होकर वह डाकू बन गई। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अपील पर वह मुख्य धारा में शामिल हुई और 1996 में वह लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद में पहुंची। 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई। मौके पर अशोक निषाद, राजू निषाद, विजय निषाद, संतोष निषाद, बिट्टू निषाद, संजय निषाद, विनय निषाद, शुभम निषाद, अभिजीत, हर्षित, अमन, दीपक, कौशल्या देवी, शांति देवी, लक्षमी देवी, धर्मशीला देवी, गीता देवी समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

::::::::::::::::

फूलन देवी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा): प्रखंड के करमा पंचायत स्थित बारा गांव में रविवार को राष्ट्रीय मछुआरा संघ के द्वारा दिवंगत नेत्री फूलन देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार साहनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलन देवी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए साहनी ने फूलन देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.