Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में असिस्टेंट प्रोफेसर संयुक्त परीक्षा में सफल 78 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग, जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 04:37 PM (IST)

    चतरा में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में गणित और विज्ञान विषय के 78 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। दस्तावेजों की जांच की गई और हेल्प डेस्क की व्यवस्था थी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहे। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही अन्य परिणाम जारी करेगा।

    Hero Image
    सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा में सफल 78 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, चतरा। स्थानीय जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग हुई।

    काउंसलिंग में नोडल अधिकारी के रूप में सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज शामिल हुए। प्रथम चरण में कक्षा छह से आठ तक के गणित और विज्ञान विषय के सफल एवं अनुशंसित 78 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई।

    काउंसलिंग को लेकर कुल सात टीम बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में चार-चार शिक्षकों को नामित किया गया था। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की मूल शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच हुई।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 कक्षा छह से आठ के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए गणित एवं विज्ञान विषय का परिणाम जारी किया है।

    दो विषयों की हुई काउंसलिंग

    प्रथम चरण में इन्हीं दो विषयों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग से पूर्व एसओपी जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थियों को मूल्य प्रमाण पत्र के साथ आमंत्रित किया गया था। बताया कि काउंसलिंग निर्धारित समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से शुरु हुई, जो देर शाम तक चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क बनाया गया था। वहीं, सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना बल के जवान को प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही सारी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीईओ ने बताया कि काउंसलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

    उसके बाद विभिन्न स्कूलों में उनका पदस्थापन होगा। बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति का भी परिणाम शीघ्र जारी करेगा। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार समेत शिक्षिकेत्तर कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उपस्थित थे।