ट्रांसफर-पोस्टिग बना सरकार का धंधा, बिना रिश्वत नहीं हो रहा काम: अमर बाउरी
चंदनकियारी प्रदेश में झामुमो व कांग्रेस की सरकार झूठ बोलकर सत्तासीन हुई। इसके बाद सर

चंदनकियारी : प्रदेश में झामुमो व कांग्रेस की सरकार झूठ बोलकर सत्तासीन हुई। इसके बाद सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया। सरकार के पास मात्र एक ही काम है। ट्रांसफर व पोस्टिग का। अधिकारी वर्ग परेशान है। एक साल में डीसी व एसडीओ डेढ़ साल में बीडीओ बदले जाते हैं। ऐसे में, अधिकारी स्वयं परेशान हैं कि करें तो क्या करें। जनता का एक काम पैसे के बिना नहीं हो रहा है। यह कहना है चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी का। शनिवार को वे चंदनकियारी में भाजपा के मानव श्रृंखला कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि राज्य की हेमंत सरकार न सिर्फ जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर रही है, बल्कि चुनाव के समय उनके द्वारा जनता से किए गए वादा को भी भूल चुकी हैं। मौके पर जयदेव राय,सचिन कुमार सिंह,शैलेन्द्र महतो, फटिक दास, विनोद गोराई, निमाई महथा, रसराज महतो, पंचानन महतो, सुकोमल पाल, सृष्टि बाउरी सहित अन्य मौजूद थे।
चास प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विफलताओं के विरोध में चास प्रखंड कार्यालय के पास मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीति को लेकर नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। वहीं जिला महामंत्री संजय त्यागी ने कहा कि यह सरकार का विकास पर कम काम रोकने पर अधिक ध्यान दे रही है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राय, वरीय नेता मृत्युंजय शर्मा, खगेंद्र नाथ माहथा, पन्ना लाल कान्दू, सनातन सिंह हरीश चंद्र सिंह, विकास अग्रवाल, विक्रम सिंह, डा. रतन केजरीवाल, गोपाल टमकोरिया, विकास माहथा, विक्की राय,अविनाश कुमार, जयप्रकाश तापड़िया, अर्चना सिंह, प्रगति शंकर, रितु रानी सिंह, माथुर मंडल, दलजीत सिंह उदय चंद्र प्रसाद, दिलीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार जैनामोड़ में प्रखंड कार्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष सह जरीडीह प्रखंड प्रभारी रोहित लाल सिंह ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार गहरी निद्रा में है। सूबे में सिर्फ भ्रष्टाचार व लूट-खसोट का बोलबाला है। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सुभाष महतो, मनोज ठाकुर, जय नारायण मरांडी, वासुदेव मिश्रा, शंकर रजक, लालचंद मरांडी, गोविद टुडू, विक्रम गोस्वामी, सतीश राय, दिनेश महतो, आनंद बेसरा, सुनील मंडल, अरविद ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सर्म ठाकुर, आदि मंडल के वरिष्ठ एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। पेटरवार में भाजपा पेटरवार की ओर से मानव श्रृंखला में प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में की गई, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, अम्बिका ख्वास, शांतिलाल जैन, सुधीर सिन्हा, मुकेश ओझा, प्रहलाद महतो, आसित बनर्जी , अनिल स्वर्णकार, सरोज देवी आदि मौजूद रहे। कसमार में महामंत्री शत्रुघ्न मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर छौगा लाल सिंह, आनंद महतो, परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।