Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड आंदोलन के योद्धा टेकलाल किए गए याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 27 Sep 2021 09:30 PM (IST)

    पिछरी/करगली (बेरमो) झारखंड आंदोलन के योद्धा सह गिरिडीह के पूर्व सांसद टेकलाल महतो स

    Hero Image
    झारखंड आंदोलन के योद्धा टेकलाल किए गए याद

    पिछरी/करगली (बेरमो) : झारखंड आंदोलन के योद्धा सह गिरिडीह के पूर्व सांसद टेकलाल महतो सोमवार को याद किए गए। उनकी 10वीं पुण्यतिथि बेरमो कोयलांचल के पिछरी व फुसरो में मनाई गई। पिछरी बस्ती स्थित तेनु-बोकारो नहर चौक पर उनके नाम के लगे बोर्ड पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झामुमो के फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो ने कहा कि पूर्व सांसद टेकलाल महतो ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने जात की नहीं जमात की राजनीति की और सभी वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। यहां झामुमो के केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा सहित दीपक महतो, मंगल हांसदा, जयलाल महतो, विक्की महतो, विनोद महतो, मुन्ना उरांव, अरुण कुमार, दीपक कुमार, गिरधारी महतो आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के फुसरो नगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने टेकलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि टेकलाल महतो जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज हित के लिए कार्य करते थे। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। समाज के दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ाने का उन्होंने प्रयास किया। अपनी लोकप्रियता से गिरिडीह से सांसद चुने गए। सभी कार्यकर्ता उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। मौके पर गुलाब खान, महताब आलम, गोरा खान, पंकज कुमार आदर्श, राजेश राम, छोटू राम आदि उपस्थित थे।

    झामुमो उलगुलान की ओर से भी फुसरो स्थित पार्टी कार्यालय में टेकलाल महतो का पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो सहित कृष्णा थापा, रंजीत महतो, मधु पासवान, सहोदरी देवी, आलिया देवी, बीरन लोहार, गिरधारी महतो, बसंती देवी, संजय विश्वकर्मा, धनेश्वर महतो, बबलू कुमार आदि उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner