कैंपस: बोकारो में राज्य स्तरीय कबड्डी 7 जून से
बोकारो न्यू झारखंड राज्य कबड्डी संघ की बैठक मजदूर मैदान सेक्टर चार में हुई। सचिव मन
बोकारो:
न्यू झारखंड राज्य कबड्डी संघ की बैठक मजदूर मैदान सेक्टर चार में हुई। सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में कबड्डी का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोकारो में 7 से 9 जून तक सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें आयोजन समिति अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, उपाध्यक्ष अरविद सिंह, शंकर महतो, अखिलेश सिंह, प्रेम पांडेय, कुंवर सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार, उप सचिव विदेश्वर प्रसाद, रंजीत सिंह, अरुण कुमार मालाकार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, सदस्य चंद्र प्रकाश, मनोज सिंह, शैलेश कुमार सिंह, राजू कुमार, सोनू आदि मनोनीत किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।