Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की तर्ज पर मिले उर्दू शिक्षकों को वेतन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 08:01 PM (IST)

    झारखंड प्रदेश मोमिन कान्फ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर -12 क्लब में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मोमि ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार की तर्ज पर मिले उर्दू शिक्षकों को वेतन

    संवाद सहयोगी, बोकारो: झारखंड प्रदेश मोमिन कान्फ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर -12 क्लब में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मोमिन अंसारी समाज के युवाओं की बेरोजगारी पर चर्चा की गई। साथ ही नगर व पंचायत में प्रदेश के 48वें प्रस्तावित मदरसों के शिक्षकों को झारखंड सरकार से बिहार की तर्ज पर वेतन देने की मांग की गई। मुख्य अतिथि इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार नगर निगम बोर्ड, 15 सूत्री, 20 सूत्री, 27 सूत्री, अल्पसंख्यक आयोग, वित्त विकास निगम बोर्ड, संवैधानिक अधिकार और वार्ड का गठन कर अल्पसंख्यकों की भागीदारी इसमें सुनिश्चित करे। कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक दे। साथ ही नियुक्तियों में आयु सीमा में छूट विशेष प्राथमिकता के आधार पर दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने कहा झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर उर्दू आरबी विद्यालय में उर्दू शिक्षकों की बहाली अविलंब की जाए, ताकि विद्यार्थियों को उर्दू की शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मो. अयूब अंसारी ने किया। मौके पर सगीर अंसारी, इसराइल अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी, नूर उल्लाह अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, गुलाम मुस्तफा, तरन्नुम नाज, सिकंदर अंसारी, जैनुल अंसारी, निसार अंसारी, आशिक अंसारी, मुस्ताक अंसारी, फारूक अंसारी, एजाज अली अंसारी, मंजूर अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, शराफत अंसारी, फजल इमाम, समीउल्लाह अंसारी, मुस्लिम अंसारी आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें