विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेल ऑफिसर एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज, बोकारो-राउरकेला में जल्द होगा मतदान

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:13 PM (IST)

SAIL Officer Association Elections को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है, खासकर बोकारो और राउरकेला में लंबित चुनावों पर सेफी की चिंता बढ़ी है।

बोकारो स्टील प्लांट का मुख्य द्वार। (प्रतीकात्मक फोटो)

बोकारो स्टील प्लांट का मुख्य द्वार। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सेल आफिसर एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज।

  2. बोकारो, राउरकेला में लंबित चुनावों पर सेफी की चिंता।

  3. दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की रणनीति।

जागरण संवाददाता, बोकारो।  SAIL Officer Association Elections: स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में काम करने वाले अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संगठन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

इसका कारण यह है की जब तक सेल के अलग अलग इकाई में लंबित आफिसर एसोसिएशन का चुनाव नही हो जाता है तब तक स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया यानी की सेफी का चुनाव भी संभव नही है।

सेफी के वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 19 नवंबर 2026 को समाप्त हो गया है। ऐसे में सेफी के वर्तमान कमेटी की पहली प्राथमिकता बोकारो व राउरकेला में जल्द से जल्द आफिसर एसोसिएशन का चुनाव कराना है।

बोकारो स्टील आफिसर एसोसिएशन का चुनाव फरवरी 2026 से लंबित है, जबकि राउरकेला आफिसर एसोसिएशन का कार्यकाल भी सितंबर 2026 में समाप्त हो गया है।

जबकि भिलाई स्टील में आफिसर एसोसिएशन के वर्तमान कमेटी का कार्यकाल सितंबर 2027 तथा दुर्गापुर में वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 2028 तक है।

वर्चुअल मीटिंग में बनी चुनाव की रणनीति

महारत्न कंपनी सेल में आफिसर एसोसिएशन का चुनाव कराने को लेकर बीते दिनों सेफी के पदाधिकारियों के साथ सभी इकाई के निर्वाचित सदस्यों की एक अहम बैठक हुई, बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई।

इस दौरान इस दिसंबर माह से बोकारो व राउरकेला में आफिसर एसोसिएशन का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर रणनीति तैयार किया गया साथ ही नए साल यानी की जनवरी 2027 में सेफी का चुनाव भी जल्द से जल्द कराया जा सकें, इस पर विचार मंथन हुआ।

बता दें कि सेल के बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर, राउरकेला, भिलाई व माइंस इकाई में प्रत्येक दो वर्ष पर आफिसर एसोसिएशन का चुनाव कराने का प्रावधान है। जहां सेल के अधिकारी चुनाव में खड़े अफसरों को वोट देकर उन्हें संगठन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देते है।

इसके बाद चुनाव में जीतने वाले अधिकारी स्थानीय प्रबंधन तथा सेल मुख्यालय के साथ सामंजस्य बनाकर अधिकारियों के हित एवं अधिकार की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेवारी को निभाते है।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, बोकारो तनिष्क डकैती की योजना विफल

यह भी पढ़ें- Cyber Crime पर बोकारो पुलिस सख्त, अब जिले के किसी भी थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।