विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: दिवाली से पहले BSL कर्मियों को मिलेगा अमेजन का गिफ्ट कूपन कार्ड, 2 नवंबर से होगा वितरण

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:57 PM (IST)

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 नवंबर से गिफ्ट कूपन कार्ड वितरित करेगा। यह वितरण सेल के बंपर मुनाफे के बाद हो रहा है।

बोकारो स्टील संयंत्र के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट। (सांकेतिक फोटो)

बोकारो स्टील संयंत्र के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बीएसएल अधिकारी-कर्मचारियों को 2 नवंबर से मिलेंगे गिफ्ट कार्ड।

  2. अमेजन और रिलायंस कंपनी के कूपन कार्ड बांटे जाएंगे।

  3. बंपर मुनाफे के बाद 30 हजार कर्मियों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में हुए बंपर मुनाफा के बाद सेल प्रबंधन अपने अधिकारी व कर्मचारियों को सोमवार 2 नवंबर से गिफ्ट कूपन कार्ड का वितरण करने जा रहा है।

गिफ्ट कूपन कार्ड का वितरण 2 नवंबर से लेकर 6 नवंबर 2026 तक उनके संबंधित विभाग में किया जाएगा। जहां सुचारू रूप से कार्ड का वितरण करने के लिए बीएसएल के सभी विभागों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

नोडल अधिकारी का चयन अलग अलग विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया है। बीएसएल के अधिकारी व कर्मचारियों को गिफ्ट कूपन कार्ड लेने के लिए पहचान पत्र के तौर पर अपना गेटपास दिखाने के साथ कार्ड प्राप्ति का हस्ताक्षर नोडल अधिकारी को देना होगाा।

यह कार्ड अमेजन कंपनी का है, जिसके जरिए बीएसएल के अधिकारी लगभग 54 सौ रुपये तथा कर्मचारी लगभग 34 सौ रुपये मूल्य की खाद पदार्थ समेत किसी प्रकार के सामग्री की खरीदारी अलग अलग प्रतिष्ठानों में कर सकते है।

बता दें कि सेल प्रबंधन इससे पूर्व बीएसएल में काम करने वाले सभी ठेका श्रमिकों को 12 सौ रुपये मूल्य का गिफ्ट कूपन कार्ड देने की प्रक्रिया बीते 29 अक्टूबर से प्रारंभ कर दी है, जो की 3 नवंबर 2026 तक उनके बीच वितरित किया जाएगा।

यह गिफ्ट कूपन कार्ड रिलायंस कंपनी का है। दीपावली से पूर्व बीएसएल के अधिकारी, कर्मचारी व ठेका श्रमिकों के बीच गिफ्ट कार्ड बंटने से उनके बीच त्योहार की खुशी और दोगुनी हो गई है। इसका लाभ बीएसएल में कार्यरत लगभग 30 हजार कर्मियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- SAIL की वित्तीय स्थिति में सुधार: भिलाई स्टील प्लांट ने कमाया सर्वाधिक मुनाफा, घाटे में सिर्फ Salem Steel Plant

यह भी पढ़ें- बोकारो में थानेदार के सामने कार्यकर्ता की पिटाई, BJP ने खोला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।