विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में थानेदार के सामने कार्यकर्ता की पिटाई, BJP ने खोला मोर्चा

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:53 PM (IST)

बोकारो में भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार को कसमार थाने में थानेदार के सामने पीटने का आरोप लगा है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ...और पढ़ें

पार्टी कार्यकर्ता पर हमले के विरोध में बोकारो जिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात।

पार्टी कार्यकर्ता पर हमले के विरोध में बोकारो जिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात।

HighLights

  1. भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार को पीटने का आरोप।

  2. कसमार थानेदार के सामने घटना होने का दावा।

  3. एसपी ने बेरमो एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया।

जागरण संवाददाता, बोकारो। भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार के साथ कसमार थाने में थानेदार के सामने पीटकर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी नाथू सिंह मीना से गुरुवार को मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने थानेदार कुंदन कुमार पर कार्रवाई और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अजय कुमार उर्फ अजय भारती थानेदार कुंदन कुमार के बुलाने पर थाने गए थे। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने थानेदार के सामने अजय पर हमला किया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपित अब भी फरार है।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ थानेदार पर भी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बेरमो एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल सोरेन, जिला मंत्री एंजेला सिंह, बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम, नगर उपाध्यक्ष राज रंजन, अमित कुमार, महामंत्री लाल बाबू सिंह, ममता गोस्वामी समेत अन्य लोग शामिल थे।

इधर कसमार थानेदार कुंदन कुमार ने कहा कि थाने मेें कोई घटना नहीं हुई। बाहर बाजार में यह घटना हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अजय कुमार के आवेदन पर तुरंत प्राथमिकी कर एक आरोपित सत्यवर्द्धन जायसवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

अदालत के आदेश पर इसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दोनों पक्ष गोतिया हैं और पूर्व से ही इन दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- SAIL की वित्तीय स्थिति में सुधार: भिलाई स्टील प्लांट ने कमाया सर्वाधिक मुनाफा, घाटे में सिर्फ Salem Steel Plant

यह भी पढ़ें- SAIL के दो वरिष्ठ अधिकारियों का एसआइएसडी में तबादला, तीन साल के लिए मिली नियुक्ति