विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: सख्त पाबंदी के बावजूद ड्यूटी पर मोबाइल चला रहे CISF जवान, BSL की सुरक्षा पर उठे सवाल

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:03 AM (IST)

बोकारो इस्पात संयंत्र में तैनात सीआइएसएफ जवान प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल कर रहे CISF जवान। (एआइ फोटो)

 ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल कर रहे CISF जवान। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. सीआइएसएफ जवान प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे।

  2. पूर्व डीआइजी ने मोबाइल उपयोग पर ठोस कार्रवाई की थी।

  3. हाल की चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL की महत्वपूर्ण इकाई में शुमार बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। इसका मुख्य कारण संयंत्र परिसर में ड्यूटी पर तैनात सीआइएसएफ जवानों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना है, जो की उनके लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इसके लिए सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई के तत्कालीन डीआइजी सौगत राय ने न सिर्फ संयंत्र परिसर में बल सदस्यों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग करने पर रोक लगाई थी, बल्कि संयंत्र परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले जवान को निलंबित कर ठोस विभागीय कार्रवाई भी किया था।

दरअसल, बीएसएल इकाई में कार्यरत सीआइएसएफ के कांस्टेबल से लेकर डीआइजी स्तर के अधिकारियों को सेल प्रबंधन सूचना के आदान प्रदान के लिए वॉकी टाकी से लेकर मोबाइल फोन की सुविधा उपलब्ध कराती है। इनमें इंस्पेक्टर व इससे ऊपर रैंक के सभी अधिकारियों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया है।

कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर ग्रेड के लिए विशेष परिस्थिति में उनके संबंधित यूनिट प्रभारी की अनुशंसा पर यह सुविधा दी जाती है। बावजूद इसके बीएसएल बोकारो इकाई में कई ऐसे जवान, एएसआई तथा सब सब इंस्पेक्टर है जो की इस नियम को ताक पर रखकर संयंत्र परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे है। इससे अब संयंत्र परिसर में डिजिटल तौर पर सूचना के आदान प्रदान के साथ बीएसएल की सुरक्षा व्यवस्था भंग हो रही है।

हाल में हुई चोरी की वारदात बनी चिंता का विषय

बोकारो इस्पात संयंत्र में हाल के दिनों में चोरी की वारदात काफी बढ़ गई है। इस मामले में शामिल कई लोग सीआइएसएफ के गिरफ्त में आए है, जबकि कई आज भी प्रशासन व सीआइएसएफ के शिकंजे से बाहर है। इस पूरे प्रकरण में सफलता व असफलता का मुख्य सूत्रधार डिजिटल सूचना तंत्र को बताया जा रहा है, जो की मोबाइल फोन के जरिए ही संभव है।

बीएसएल में सीआइएसएफ की इतनी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी असामाजिक तत्वों का बगैर गेटपास के संयंत्र परिसर में चोरी की नीयत से प्रवेश कर जाना तथा उनकी गिरफ्तारी के समय हुई छापेमारी में चोर गिरोह के कई व्यक्ति आसानी से प्लांट क्षेत्र से बाहर निकल जा रहे है, यह ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों की कार्यप्रणाली पर एक प्रश्न चिन्ह बन गया है।

यह भी पढ़ें- अबकी त गेंहुआ महंग भइले... छठ गीतों से गूंज रही बोकारो स्टील सिटी, आज खरना; शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

यह भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य, CISF के 104 अधिकारी-जवानों को मिलेगा DG अवार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।