विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबकी त गेंहुआ महंग भइले... छठ गीतों से गूंज रही बोकारो स्टील सिटी, आज खरना; शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:48 AM (IST)

Chhath Puja 2026 Kharna: बोकारो स्टील सिटी में चार दिवसीय छठ महापर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ...और पढ़ें

नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करते छठ व्रती और परिवार के सदस्य। (फोटो जागरण)

नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करते छठ व्रती और परिवार के सदस्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. बोकारो में छठ महापर्व का चार दिवसीय उत्सव जारी।

  2. आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू।

  3. नहाय-खाय के बाद छठ गीतों से गूंज रहा शहर।

जागरण संवाददाता, बोकारो। Chhath Puja Kharna 2026: स्टील सिटी के रूप में मशहूर बोकारो चार दिवसीय छठ महापर्व के भक्तिभाव और उल्लास में डूबा हुआ है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शनिवार को खरना का व्रत है। 

बोकारो-चास व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु इन दिनों छठ मइया व भगवान भास्कर की भक्ति में लीन हैं। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को लोक आस्था का महापर्व छठ शुरु हो गया। व्रतियों ने स्नान किया। उन्होंने नया वस्त्र धारण कर अरवा चावल व चने की दाल बनाई।

व्रतियों ने कद्दू की सात्विक सब्जी बनाई। उन्होंने छठ मइया व भगवान भास्कर का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कद्दू-भात ग्रहण किया। व्रतियों के स्वजनों, रिश्तेदार व पड़ोसियों ने भी कद्दू-भात ग्रहण किया। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर एक में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण की पत्नी नीना नारायण ने भी कद्द-भात ग्रहण किया।

श्री राम मंदिर सेक्टर एक के पुरोहित पं.शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जो शुद्धता व संयम का पहला कदम है। इस दिन व्रती सात्विक भोजन करते हैं। नहाय खाय पर कद्दू-भात केवल आहार ही नहीं, अपितु शुद्धता व भक्ति का प्रतीक है।

यह व्रती के लिए पहले दिन की साधना का प्रारंभिक चरण है। कद्दू व चना दाल के सेवन से शरीर व मन दोनों मजबूत होता है, जिससे व्रती चार दिन का व्रत पूर्ण श्रद्धा व ऊर्जा के साथ निभा सके। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तैयारी व आध्यात्मिक शुद्धि का एक अनूठा संयोजन है।

कद्दू दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा कि 14 नवंबर को श्रद्धालु खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। व्रती 15 नवंबर को अस्ताचलगामी व 16 नवंबर को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। 16 नवंबर को प्रात:काल व्रती पारण करेंगे।

छठ मइया व भगवान भास्कर के गीत से गुंजायमान हो उठा नगर

श्रद्धालु अपने घर के आंगन में गेंहू सुखा रहे हैं। श्रद्धालु छठ मया व भगवान भास्कर की महिमा पर आधारित गीत गा रहे हैं। छठ के बरतिया.., उगीं हो दीनानाथ.. केलवा के पात पर उगेलन...,कांच ही बांस के बहंगिया.., मारबो रे सुगवा धनुष से.., अबकी त गेंहुआ महंग भइले..आदि गीत से नगर गुंजायमान हो उठा है।

यह भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य, CISF के 104 अधिकारी-जवानों को मिलेगा DG अवार्ड

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद बोकारो की हवा में प्रदूषण का विरोधाभास, SAIL के आंकड़े राहत भरे, निजी वेबसाइट ने बताया खतरनाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।