विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG परीक्षा की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य, CISF के 104 अधिकारी-जवानों को मिलेगा DG अवार्ड

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:09 PM (IST)

Central Industrial Security Force के 104 अधिकारियों और जवानों को नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन में उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य के लिए डायरेक्टर जनरल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

CISF के जवान। (सांकेतिक फोटो)

CISF के जवान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सीआईएसएफ के 104 कर्मियों को मिलेगा डीजी अवार्ड।

  2. नीट-यूजी परीक्षा की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान।

  3. प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत कुल 104 अधिकारी व जवानों को डायरेक्टर जनरल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान इन्हें 21 जून 2026 को पूरे देश भर में आयोजित नीट-यूजी की परीक्षा के संचालन में सराहनीय कार्य के लिए दिया जा रहा है।

3 मई 2026 को हुई नीट-यूजी की परीक्षा में पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं के बाद इसे रद्द कर दोबारा 21 जून 2026 को परीक्षा ली गई।

इस दौरान प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट की सुरक्षा के साथ परीक्षा सामग्री ले जाने के समय एयरपोर्ट, हेलिपैड तथा विभिन्न हब पर परिवहन से लेकर सुरक्षित हैंडलिंग तक सिक्योरिटी को पूरी तरह से पुख्ता करने के लिए सीआइएसएफ कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप नीट-यूजी की परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इसी के आलोक में दिल्ली मुख्यालय सीआइएसएफ (Central Industrial Security Force HQ Delhi) में कार्यरत कुल 104 राजपत्रित अधिकारी व गैर राजपत्रित कर्मियों को अगले हफ्ते डायरेक्टर जनरल अवार्ड देकर उनका मान सम्मान बढ़ाने जा रही है।

अवार्ड पाने वाले अधिकारियों की सूची

सीआइएसएफ मुख्यालय आइजी रैंक में सोनिया नारंग, शिव कुमार मोहनका, ममता राहुल, सितांशु शेखर मिश्रा, डीआइजी रैंक में आर पोनी, किम, एन प्रकाश रेड्डी, धनंजय नाईक, अपूर्ण पांडेय, अरुण सिंह, सीनियर कमांडेंट में तुषार धनवेश्यर, नरपत सिंह, नितिन कुमार त्यागी, बजाज नीलेश, प्रताप पुंडे, अभिषेक चौधरी, नगेन्द्र देवरी, जी भवेश कुमार, अभिषेक यादव, हेमंता कुमार, हरेन्द्र नारायण, कृष्ण कांत, योगेश प्रकाश सिंह, कमांडेंट कमलेश पुनिया, राकेश चौधरी, जितेन्द्र सिंह राठौर, छगन लाल वर्मा, शिव कुमार पाण्डेय, एएस राजन, योगेश कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार को सम्मानित किया जाएगा। 

इसके अलावे बीसीसीएल इकाई धनबाद (CISF BCCL Dhanba) के उप कमांडेंट राजीव रंजन झा सहित विभिन्न इकाई के सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर तथा रिजर्व बटालियन रांची (CISF Reserve Battalion) के एएसआई सिद्धार्थ व हेड कांस्टेबल सुमित कुमार को डायरेक्टर जनरल अवार्ड का सम्मान मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर से नई व्यवस्था, स्टील-कोल और पावर सेक्टर की सुरक्षा की कमान अलग-अलग IG के हाथ में

यह भी पढ़ें- BCCL में सरप्लस कर्मियों का नया रोडमैप: CISF की ट्रेनिंग के बाद बनेंगे प्रहरी, महिला कर्मी बनेंगी आया


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।