विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: बीएसएल में ठेका श्रमिकों को अब नियुक्ति पत्र के बिना नहीं मिलेगा गेटपास

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:36 AM (IST)

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के लिए नया नियम लागू होगा, जिसके तहत 9 नवंबर 2026 से गेटपास बनवाने या नवीनीकरण के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य होगा।

SAIL: बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)

SAIL: बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गेटपास के लिए नियुक्ति पत्र अब अनिवार्य होगा।

  2. यह नियम 9 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

  3. रोजगार सुरक्षा और वित्तीय अनियमितता होगी दूर।

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों का नया गेटपास बनाने के लिए नियुक्ति पत्र की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। बिना नियुक्ति पत्र के किसी भी ठेका श्रमिक का नया गेटपास अब नहीं बनेगा। यह नियम 9 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

नए नियम के दायरे में बीएसएल में कार्यरत वैसे वर्तमान ठेका श्रमिकों को भी शामिल किया गया है, जो बिना नियुक्ति पत्र के कंपनी में काम कर रहे हैं। ऐसे ठेका श्रमिकों के गेटपास के नवीनीकरण के लिए भी नियुक्ति पत्र की बाध्यता अनिवार्य कर दी गई है।

प्रबंधन ने यह निर्णय ठेका श्रमिकों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वित्तीय अनियमितताओं की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से लिया है।

ठेका कंपनी जारी करेगी ठेका श्रमिक का नियुक्ति पत्र

बोकारो इस्पात संयंत्र में किसी भी ठेका श्रमिक का नया गेटपास बनाने से पहले अब ठेका कंपनी को आवेदक के गेटपास के आवेदन के साथ एक नियुक्ति पत्र बीएसएल प्रबंधन को देना होगा। यह नियुक्ति पत्र संबंधित ठेका श्रमिक के नाम से जारी होगा, जिनकी मूल प्रति नया गेटपास बनवाले वाले ठेका श्रमिक तथा छाया प्रति बीएसएल प्रबंधन के पास जमा होगी।

नियुक्ति पत्र में ठेका श्रमिक का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, आधार संख्या, प्रतिष्ठान की श्रम पहचान संख्या, पदनाम, रोजगार का प्रकार, कौशल की श्रेणी, कार्यभार करने की तिथि, मूलवेतन व महंगाई भत्ता, आवास सहित अन्य भत्ता जो भी लागू हो, सामाजिक सुरक्षा लाभ, मातृत्व लाभ के अंतर्गत लाभ तथा यूएएन व ईएसआइसी नंबर पूरा विवरण के साथ दर्ज रहेगा।

नियुक्ति पत्र की छायाप्रति पर नए ठेका श्रमिक के हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान के साथ प्रबंधन के पास प्राप्ति प्रमाण के तौर पर जमा रहेगी। जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा की नया गेटपास बन वाले वाले ठेका श्रमिक को उनके संबंधित ठेका कंपनी ने काम करने से पहले नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- SAIL की मेगा विस्तार योजना: 1.20 लाख करोड़ निवेश से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता, घटेंगे कर्मचारी

यह भी पढ़ें- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर से नई व्यवस्था, स्टील-कोल और पावर सेक्टर की सुरक्षा की कमान अलग-अलग IG के हाथ में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।