यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में लड़कियों को ढूंढ-ढूंढकर चाकू से मार रहा साइको किलर, अपनी पत्नी को भी उतार चुका है मौत के घाट, फरार
बोकारो में इस वक्त साइको किलर अजय रविदास का खौफ छाया है जो ढूंढ-ढूंढकर महिलाओं को अपने निशाने पर ले ...और पढ़ें

HighLights
- चाकू से हमला कर महिलाओं को कर रहा गंभीर रूप से जख्मी।
- अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है अजय।
- सीसीटीवी फुटेज में तेजी से भागते हुए नजर आया अजय।
जासं, बोकारो। शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली के आवास संख्या एच-10 में रहने वाले जयदेव मिश्रा की पत्नी शोभा अपने घर में अकेली थी। जगने के बाद सुबह का काम कर रही थी। इसी बीच अचानक से उस पर साइको किलर अजय रविदास ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद वह वहा से भग निकला।
सीसीटीवी फुटेज में भागते हुए नजर आया अजय
हमलावर से स्वयं को बचाने के प्रयास के दौरान महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अचानक से हुए हमले के कारण शोर मचाते हुए बाहर निकली और सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और पीड़िता को डीवीसी अस्पताल ले जाया गया। यहां से बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज में लोगों ने अजय रविदास को भागते हुए देखा।
इससे पुलिस को विश्चास है कि यह हमला भी उसी ने किया। पुलिस ने घटना स्थल से हमला में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पर अब तक अजय को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने बताया कि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी। अजय ऐसा क्यों कर रहा है यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
सोमवार को किया था पत्नी की हत्या
गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर निवासी किन्नू रविदास का पुत्र अजय रविदास ने सबसे पहले चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली में अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद वह अपने घर गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर सबदीटांड़ पहुंच गया, जहां वह अपने पुराने मित्र पवन रविदास के पास पहुंचा।
मंगलवार 4 जुलाई को दोनों बजार में साथ गये। अगले दिन पांच जुलाई की सुबह अजय पवन के स्वांग स्थित आवास पर मिलने पहुंचा। वहां पवन नहीं मिला, तो उसकी पत्नी गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
6 जुलाई को पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार
गुड़िया देवी को चाकू से हमला कर जब वह फरार हो गया, तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी मिली कि अजय अपनी पत्नी के साथ चंद्रपुरा में रहता था। पुलिस वहां पहुंची तो उसके क्वाॅर्टर में उसकी पत्नी का शव मिला।
चंद्रपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद आरोपी अजय के परिजनों को सौंप दिया है। अजय के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने 6 जुलाई को उसका अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि घायल महिला शोभा का घर अजय के घर के नजदीक है। शोभा का पति जयदेव घर पर नहीं था।