प्रशांत सिंह दूसरी बार बीसीआई सदस्य निर्वाचित, बोकारो के अधिवक्ताओं ने दी बधाई
BCI Member: प्रशांत सिंह लगातार दूसरी बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य चुने गए हैं, जिस पर बोकारो के अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Jharkhand High Court के अधिवक्ता प्रशांत सिंह। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता प्रशांत सिंह के लगातार दूसरी बार बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्य निर्वाचित होने पर बोकारो के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सुनील सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रशांत सिंह का दूसरी बार इस महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित होना उनके पिछले कार्यकाल में किए गए बेहतर कार्यों और अधिवक्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रशांत सिंह अपने पिछले कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को लेकर लगातार सक्रिय रहे।
वे हर अधिवक्ता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। अधिवक्ताओं के हित में किए गए उनके कार्यों का ही परिणाम है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में राज्यभर के अधिवक्ताओं ने उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाया।
इसके बाद बीते चार नवंबर को रांची में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में काउंसिल के सदस्यों ने उन्हें बीसीआई मेंबर के रूप में निर्वाचित किया। प्रशांत सिंह धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह के पुत्र हैं। वे भाजपा से भी जुड़े हैं।
प्रशांत सिंह के निर्वाचित होने पर अधिवक्ता हरि प्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, परम पुनीत सिंह, अमरजीत झा, अमरदेव सिंह, रीना सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकाल में वे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने की दिशा में भी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- धनबाद-बोकारो के नौ अस्पतालों को झमाडा का नोटिस, भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन का आरोप
यह भी पढ़ें- CMPFO का DLC अभियान 5.0 शुरू, पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर