Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पार्वती, लोचन, नासरीन व रूबी बनी उप मुखिया

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 07:08 PM (IST)

    नावाडीह प्रखंड की नारायणपुर व काछो पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्य को ने शपथ दिलाई।

    Hero Image
    पार्वती, लोचन, नासरीन व रूबी बनी उप मुखिया

    पार्वती, लोचन, नासरीन व रूबी बनी उप मुखिया

    संस, सुरही (बेरमो): नावाडीह प्रखंड की नारायणपुर व काछो पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्य को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय सांडिल्य एवं सहरिया व भेंडरा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही, उप मुखिया का चयन किया गया, जिसमें सहरिया से नासरीन बीबी व भेंडरा से रूबी देवी निर्विरोध उप मुखिया चुने गए। जबकि नारायणपुर में पार्वती देवी व अकबर अंसारी ने अपना अपना दावा किया, जहां वार्ड सदस्यों के मतदान में पार्वती देवी को सात मत मिला। अकबर अंसारी को मात्र चार मतों से ही संतोष करना पडा। यहां दो मत अवैध घोषित किया गया। वहीं काछो पंचायत में लोचन महतो व श्याम सुंदर यादव ने दावेदारी करते हुए नामांकन कराया। जहां गुप्त मतदान में लोचन महतो को सात मत मिला। जबकि श्याम सुंदर यादव को मात्र चार मत मिले। यहां निर्वाची पदाधिकारी संजय सांडिल्य ने नारायणपुर से पार्वती देवी, काछो से लोचन महतो एवं निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने सहरिया में नासीरन बीबी एवं भेंडरा में रूबी देवी को उप मुखिया का प्रमाणपत्र देते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलावाई। मौके पर नारायणपुर मुखिया जयंती देवी, काछो मुखिया जलेश्वरी देवी, सहरिया मुखिया रेशमी देवी, भेंडरा मुखिया नरेश विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, पंसस कोलेश्वर महतो, पूर्व पंसस कुलदीप महतो के अलावा गौरीशंकर, नसीम अंसारी साजन, तौहीद अंसारी, वार्ड सदस्य निशा कुमारी, कुन्ती देवी, सेहना खातुन, अजमेरी खातून, नवाब शरीफ, उमा देवी, यशोदा कुमारी, सोनी कुमारी, देवन्ती देवी, सोनी खातून आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें