Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Mains Topper 2024: 'माता-पिता ने आगे बढ़ने की शिक्षा दी', झारखंड के राजबीर ने लहराया परचम, जानिए कैसे की तैयारी

    By Ram Murti Prasad Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 03:46 PM (IST)

    JEE Mains Topper मन में जीत का जज्बा व कड़ी मेहनत से श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच के छात्र राजबीर सिंह के हौसले ने उड़ान भरी। इन्होंने जेईई मेन के प्रथम चरण की परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर सिटी टापर बनने का गौरव हासिल किया। इन्होंने भौतिकी में 100 रसायन में 99.98 व गणित में 99.95 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया।

    Hero Image
    JEE Mains Topper 2024: 'माता-पिता ने आगे बढ़ने की शिक्षा दी', झारखंड के राजबीर ने लहराया परचम,

    जागरण संवाददाता, बोकारो। मन में जीत का जज्बा व कड़ी मेहनत से श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच के छात्र राजबीर सिंह के हौसले ने उड़ान भरी। इन्होंने जेईई मेन के प्रथम चरण की परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर सिटी टापर बनने का गौरव हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्होंने भौतिकी में 100, रसायन में 99.98 व गणित में 99.95 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया। वह बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके इनकी इच्छा पायलट बनने की है। अपने सपने को साकार करने के लिए वह कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

    समय प्रबंधन के अनुरुप परीक्षा की तैयारी की

    राजबीर के पिता दुग्दा निवासी राघवेंद्र सिंह व्यवसायी हैं। माता पम्मी सिंह ट्यूशन पढ़ाती हैं। इन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल दुग्दा से 81 प्रतिशत अंक के साथ मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। कहा कि माता-पिता ने सदैव आगे बढ़ने की सीख दी। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने परीक्षा में सफलता का गुर बताया।

    शिक्षकों ने समय का मोल बताया। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में समय प्रबंधन के अनुरुप परीक्षा की तैयारी की। अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित किया। प्रत्येक दिन आठ से नौ घंटा पढ़ाई करता हूं। जरुरत के अनुसार वाट्सएप व इंटरनेट का प्रयोग करता हूं। इन्हें पढ़ाई के अलावा चेस व वॉलीबाल से लगाव है।

    इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल के निदेशक डाक्टर एसएस महापात्रा, प्रधानाध्यापक पी शैलजा जयकुमार के अलावा शिक्षकों को दिया।

    ये भी पढ़ें: 'आज मंच उनके बिना अधूरा है...', जनसभा में भावुक हुईं हेमंत सोरेन की भाभी, भाई बसंत भी नहीं रोक सके आंसू

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: अपनों में ही उलझी कांग्रेस, इस सीट पर बिगड़ सकता है खेल; कई नेताओं ने ठोका दावा