Bokaro News: साढ़े चार साल बाद महिला की हत्या की सुलझी गुत्थी, प्रेमी को CID ने किया गिरफ्तार
बोकारो में 2020 में लापता हुई किरण कुमारी की गुत्थी सीआईडी ने सुलझाई। किरण के प्रेमी सत्येंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिसने किरण को ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने की बात कबूल की। किरण शादीशुदा थी और सत्येंद्र के साथ भागने की योजना बना रही थी। सत्येंद्र पर पहले भी हत्या का आरोप है जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। वर्ष 2020 के 18 मार्च को सेक्टर वन से गायब किरण कुमारी नामक महिला के लापता होने की गुत्थी अपराध अनुसंधान विभाग ने सुलझाने का दावा किया है।
इस मामले में महिला के प्रेमी बरदेवा पदमा हजरीबाग निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र कुमार सिंह को सीआईडी ने गिरफ्तार किया। महिला के भाई ने इस मामले में सिटी थाना में गायब होने के तीन माह बाद प्राथमिकी कराई थी।
शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने दर्ज एफआईआर में बताया था कि उसकी बहन के गायब होने के तीन माह बाद काफी मशक्कत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू की थी।
इधर गुरुवार को सीआईडी रांची के एएसपी अजय कुमार के समक्ष सिटी थाना में गिरफ्तार आरोपित ने अपनी प्रेमिका किरण कुमार को ट्रेन से धक्का देकर गिरा देने की बात कबूली।
उसने बताया कि वह नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा तो बोकारो की रहने वाली किरण कुमारी से उसका संपर्क हुआ। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। उसे इस बात की बाद में जानकारी मिली कि किरण पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
दोनों के बीच बातचीत हुई तो किरण ने बताया कि बहुत जल्द उसका पति से तालाक हो जाएगा। इसके बाद वह लोग शादी कर लेंगे। मार्च 2020 में उसने किरण को हजारीबाग बुलाया। यहीं से वह लोग यूपी के मोहबा भागने का प्लान बना लिए।
ट्रेन से दिया धक्का
आरोपित ने एएसपी को बताया कि इसी बीच किरण ने अपना एक मोबाइल उसे दे दिया। वह लोग ट्रेन से यूपी जाने लगे। किरण ने ट्रेन में कहासुनी होने लगी। वह बाथरूम के पास लाकर उससे बात करने लगा। अचानक उसे गुस्सा आया और उसने किरण को धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार इसके खिलाफ रामगढ़ के गुटवा थाना में 2022 में भाभी की चचेरी बहन की हत्या करने का केस हुआ था।
सिविल कोर्ट से उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा हो गई। हाईकोर्ट से वह अपील बेल पर बाहर आया। सीआईडी ने इसे गिरफ्तार करने के बाद पुराने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।