Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल के सपनों को पूरा कर रहे पीएम मोदी

    जागरण टीम बोकारो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस क

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:45 PM (IST)
    Hero Image
    अटल के सपनों को पूरा कर रहे पीएम मोदी

    जागरण टीम, बोकारो : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप मनाया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम कर देशहित में वाजपेयी के किए गए कार्यों पर चर्चा की गई और गरीबों के बीच कंबल बांटा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के आदर्श थे। उन्होंने झारखंड राज्य को अस्तित्व में लाया। उनके अधूरे सपने को को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने में जुटे हैं। देश की आम जनता को भाजपा के शासनकाल में कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। झारखंड में भाजपा के कार्यकाल में महिला, किसान के साथ सभी वर्गों को सम्मान दिया गया।

    ----------------- विश्व के लोकप्रिय नेता थे वाजपेयी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेटरवार बाजारटांड़ शॉपिग सेंटर में अटलजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व विधायक छत्रुराम महतो ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नहीं, बल्कि विश्व के सर्वमान्य नेता थे। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रहलाद महतो, अनिल स्वर्णकार, मुकेश ओझा, सूरज नायक, प्रदीप नायक, प्रकाश कुमार, पिटू सिंह आदि उपस्थित थे।

    चंद्रपुरा में मनी जयंती : चंद्रपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम कर वाजपेयी की जयंती मनाई गई। उपप्रमुख अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल बांटा गया। मौके पर प्रवीण वर्मा, राकेश पांडेय, मो. मुमताज उपस्थित थे। वहीं, अटल स्मृति भवन में भाजपा के संजीव झा, विनोद पाठक, उमेश गुप्ता, शंभु भदानी, अनिल यादव, कुंदन कुमार आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। युगद्रष्टा थे अटल : चंदनकियारी स्थित स्वामी विवेकानंद अटल स्मृति उद्यान में स्थानीय विधायक समेत भाजपाइयों ने वाजपेयी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे। ईमानदारी व सदाचार के प्रतीक अटलजी के मार्गदर्शन में भारत को शिखर पर पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसे मूर्तरूप देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मौके पर अनुकूल ओझा, विनोद गोराई, कृष्णा सिंह, गोवर्धन सिंह, फटिक दास, सृष्टि बाउरी, नाडुगोपाल दत्त, सुबोध गोराई, सुजीत मुखर्जी उपस्थित थे। भारतीय अटल सेना ने दी श्रद्धांजलि : चास प्रखंड के धनडाबर स्थित यज्ञ मंडप में भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शेखर चौबे के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रवि रंजन तिवारी, श्यामल बाबा, राजेश वर्मा, मनीष जयसवाल, रवि प्रसाद, बिजय चौबे, अंकुश चौबे उपस्थित थे। इधर चंदनकियारी के उपरबांधा में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। प्रवीर मुखर्जी ने कहा कि वाजपेयी जी के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, वरीय कार्यकर्ता शशांक शेखर, विजय दशौंधी, रूपेश शेखर, सुभाष महतो, किसन गोप, जेपी महतो, अश्विनी बाउरी, कार्तिक बाबाजी, धनेश्वर रवानी आदि थे । --------------

    दुग्दा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। 30 जरूरतमंदों के बीच भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर ने कंबल बांटा। मौके पर चंद्रशेखर महथा, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा, भुनेश्वर महतो, रमेश शर्मा, कमलेश यादव, ललित लहरी, पूनम पांडेय, भरत झा, देवंती शर्मा, सोनी कौर, घनश्याम महतो, रामेश्वर उपाध्याय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।