Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ..लखनऊ के ध्यानार्थ.. यूपी के पूर्व डीजीपी रॉय उमापत रे का निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 29 Jan 2018 03:04 AM (IST)

    बोकारो : बोकारो के उपायुक्त रॉय महिमापत रे के पिता व उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिद ...और पढ़ें

    Hero Image
    ..लखनऊ के ध्यानार्थ.. यूपी के पूर्व डीजीपी रॉय उमापत रे का निधन

    बोकारो :

    बोकारो के उपायुक्त रॉय महिमापत रे के पिता व उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. रॉय उमापत रे का शनिवार को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में शनिवार की सुबह 4.45 मिनट पर ब्रेन हेम्ब्रेज की वजह से निधन हो गया। डॉ. रॉय बीते एक सप्ताह से मेडिका में इलाजरत थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत्यु के उपरांत रांची स्थित मेडिका अस्पताल में उनके पार्थिव शरीर को झारखंड पुलिस की ओर से सलामी दी गई। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनका शव उनके पैतृक लौलाई , लखनऊ ले जाया गया है। जहां कुमकुम कुटिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां आज सुबह 10.:30 बजे लखनऊ के भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. रॉय उमापत रे 1974 बैच के आइपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे। डॉ. रॉय अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। पत्नी प्रो. कुमकुम माहुआ, भाई रॉय भूपत रे, रॉय वृजपत राय, रॉय अजयपत रे, रॉय उमारवपति रे, रॉय विकास रे, बहन इंद्रा श्रीवास्तव, रेणु श्रीवास्तव, रंजना मोहन, हेम बोरकर समेत अन्य परिजन घटना की जानकारी मिलने के बाद शोकाकुल हैं।

    इधर डॉ. रॉय की मृत्यु होने पर मंत्री अमर बाउरी, विधायक बिरंची नारायण, योगेन्द्र महतो, योगेश्वर महतो बाटुल, मेयर भोलू पासवान ने उपायुक्त रॉय महिमापत रे को ढांढ़स बंधाया।