तीस वर्ष की उम्र तक पूरा कर लेना चाहिए परिवार : डा गंगाधर
तीस वर्ष की उम्र तक पूरा करें परिवार डॉ गंगाधर

तीस वर्ष की उम्र तक पूरा कर लेना चाहिए परिवार : डा गंगाधर
तीस से अधिक की उम्र में बच्चा जन्म देने पर अक्सर होती हैं समस्याएं
मोबाइल और शराब है पुरुषों में बढ़ती नपुंसकता का बड़ा कारण
जासं, बोकारो: बच्चे को जन्म देने की सबसे अच्छी उम्र 18 से 30 वर्ष है। इस उम्र में बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बच्चे भी स्वस्थ पैदा होते हैं। वर्तमान समय में सुरक्षित मातृ व शिशु एक बड़ी चुनौती है। चूंकि लड़कियों की विवाह की उम्र भी बढ़ गई है, ऐसे में कई बार बच्चों का जन्म 30 वर्ष या उससे अधिक की उम्र में होती है। इससे महिलाओं व बच्चों में समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए 30 वर्ष के उम्र तक परिवार पूरा कर लेना चाहिए। यह कहना है ओडिसा के मशहूर चिकित्सक डा. गंगाधर साहू का। साहू एसोपार्बा के बोकारो चैप्टर के कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। बताया कि संस्थागत प्रसव बेहद अहम है। खासकर प्रसव के समय माताओं का विशेष ख्याल रखा जाना जरूरी है। प्रसव कराने वाले चिकित्सक के साथ-साथ प्रसूता महिला के परिवार के सदस्य का निर्णय कई बातों को निर्धारित करता है। हालांकि विज्ञान ने काफी तरक्की कर लिया है। इससे मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। यदि प्रसूता महिला का गर्भधारण के दिन से नियमित जांच एवं भोजन आदि पर ध्यान दें तो मातृ शिशु मृत्यु दर को बड़े पैमाने पर हम कम कर सकते हैं।
मोबाइल और शराब पुरुषों को बना रहा नपुंसक :
डाक्टर गंगाधर साहू व डा. निवेदिता दत्ता ने कहा कि सामान्य रूप से यह परंपरा है कि बच्चे नहीं होने की स्थिति में लोग महिलाओं की जांच पहले कराते हैं। महिलाओं पर ही संदेह करते हैं। जबकि हाल के दिनों में हुए अध्ययन यह बता रहे हैं कि पुरुषों में यह समस्या कम नहीं है। बदली जीवन शैली, मोबाइल के रेडिएशन, शराब का अधिक सेवन तथा खान-पान के कारण पुरुषों में नपुंसकता बढ़ रही है। मोबाइल को पाकेट में रखना काफी प्रभावित करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।