नई शिक्षा नीति के जरिए भारत बनेगा नालेज बेस्ड सुपर पावर
नई शिक्षा नीति 2020 तैयार की गई है। इसमें फैकल्टी के बैरियर को हटाने को कहा गया है। लोगों को यह निर्धारण करना है कि महाविद्यालय में बच्चों को किस विषय में रुचि है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: नई शिक्षा नीति 2020 तैयार की गई है। इसमें फैकल्टी के बैरियर को हटाने को कहा गया है। लोगों को यह निर्धारण करना है कि महाविद्यालय में बच्चों को किस विषय में रुचि है। विद्यार्थी रुचि के अनुसार पढ़ाई करेंगे, तो बेहतर कर सकेंगे। साथ ही इसके अनुरुप शिक्षकों का पद सृजित होगा। इसलिए इसे जल्द से जल्द अपनाने की आवश्यकता है। इसके जरिए भारत नालेज बेस्ड सुपर पावर बनेगा। यह बातें बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के कुलपति डा.अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने विस्थापित कालेज, बालीडीह के नवनिर्मित सभागार में कहीं। उन्होंने कालेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। कहा कि कालेज में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जा रही है। प्रबंधन कालेज को आटोनामस बनाने की दिशा में काम करे। महाविद्यालय के विकास को लेकर नया आइडिया सुझाएं। इस पर काम करना चाहिए। कहा कि बोकारो महिला कालेज त्रिशंकु की स्थिति में है। इस कालेज को अंगीभूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। नारी सशक्तीकरण की बात होगी, तो कालेज अंगीभूत हो सकता है।
------विकास कार्य के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, महाविद्यालय विकास समिति के समन्वयक दिलीप कुमार गिरि ने कहा कि कालेज के विकास कार्य के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्ताव तैयार करके विश्वविद्यालय को भेजें। रुसा की ओर से भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कालेज में सोलर प्लांट का निर्माण कराना चाहिए। रेन वाटर
हार्वेस्टिग की व्यवस्था करनी चाहिए। नैक मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए कालेज प्रबंधन को आज से ही तैयारी करनी चाहिए। मूल्यांकन के मानक के अनुरुप तैयारी होनी चाहिए। इसमें विश्वविद्यालय प्रबंधन हर संभव सहयोग करेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुमन कुमार वर्णवाल ने कहा कि प्राचार्य व शिक्षकों को विद्यार्थियों का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए। इनकी शंका का समाधान करना चाहिए। विभाग की ओर से परीक्षा प्रणाली को बेहतर किया जाएगा। समय पर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रकाशित हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कालेज के प्राचार्य डा.सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि रुसा की ओर से दो करोड़ रुपये दिया गया है। इससे कालेज में जल्द साइंस ब्लाक का निर्माण होगा। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। कालेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि भेजी जाएगी। कालेज के सचिव डा. केपी सिन्हा व भाजपा के रोहित लाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो.जगनारायण राम व धन्यवाद ज्ञापन प्रो.एके श्रीवास्तव ने किया। मौके पर बोकारो स्टील सिटी कालेज के प्राचार्य डा. एके माजी, चास कालेज के प्राचार्य डा. तुलसी प्रसाद चौबे, बोकारो महिला कालेज की प्राचार्य मंजू सिंह, डा. एसके शर्मा, डा. राम बदन सिंह, डा. परिदा सिंह, सुदामा तिवारी, विजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि एके वर्मा, शंकर रजक, संजय सिंह, झामुमो के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, आजसू के काशीनाथ सिंह, ओपी सिन्हा, एके सिन्हा आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।