Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चर्म रोग की न करें अनदेखी, होगी परेशानी : डा. नयाज

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 01 Dec 2021 09:48 PM (IST)

    बोकारो चर्म रोग किसी भी उम्र और कभी भी लोगों में हो सकता है। इसलिए लोगों को इसके प्रति स

    Hero Image
    चर्म रोग की न करें अनदेखी, होगी परेशानी : डा. नयाज

    बोकारो : चर्म रोग किसी भी उम्र और कभी भी लोगों में हो सकता है। इसलिए लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चर्म रोग को छिपाना नहीं चाहिए। इससे वह खत्म नहीं होगा बल्कि और बढ़ेगा। इसलिए लोगों को इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लोग अक्सर चर्म रोग की अनदेखी कर देते हैं। इस कारण उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त बातें सदर अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. सफि नयाज ने बुधवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न-पहर कार्यक्रम के दौरान कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सफाई और खान-पान में परहेज कर आम लोग चर्म रोग से छुटकारा पा सकते हैं। ठंड के मौसम में चर्म रोग की शिकायत बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को इस रोग के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। प्रश्न-पहर के दौरान आम पाठकों ने चर्म रोग से संबंधित सवाल पूछे। प्रश्न : करीब 10 वर्ष से पैर में खुजली है। ठंड के समय कुछ ज्यादा खुजली से परेशानी हो रही है।

    जगन्नाथ सिंह चौधरी, कालिकापुर, चंदनकियारी।

    उत्तर : किसी चीज से एलर्जी के कारण हो सकता है। सर्फ-साबुन से बचना होगा। माश्चराइजर क्रीम लगाएं। इसके बाद भी राहत नहीं मिले तो डाक्टर से मिलें। प्रश्न : मां को तलवा के ऊपर एक्जिमा हो गया है। खुजली होती रहती है।

    पंकज कुमार गुप्ता, सदर बाजार, चास।

    उत्तर : कोई ऐसी चीज है, जिससे एलर्जी हो रही है, जिससे परेशानी महसूस होती होगी। सबसे पहले यह देखना होगा कि एलर्जी किन चीजों की वजह से हो रही है। उनसे दूरी बनाकर हम इससे राहत प सकते हैं।

    प्रश्न : करीब 10 साल से चेहरे पर छाई हो गया है। बहुत दवाइयां खाई लेकिन ठीक नहीं हुआ।

    मीना देवी, बालीडीह।

    उत्तर : यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। हार्मोन से इस तरह की बीमारी होती है। चर्म रोग विशेषज्ञ से मिलें। प्रश्न : दाहिने पैर के अंगूठे में घाव हो जाता है। जल्दी सूखता नहीं है। धरनीधर प्रसाद, पेटरवार और अमरजीत कुमार, सहारिया, तेलो।

    उत्तर : यह देखना होगा कि यह घाव नाखून की वजह से तो नहीं हो रहा। कहीं नाखून सीधा आगे न बढ़कर नीचे बढ़ता है तो ऐसे में घाव हो सकता है। अगर ऐसा है तो नीचे नाखून रोजाना काटे। प्रश्न : पीठ पर सिहुली हो गया है।

    सोनू यादव, सेक्टर-नौ।

    उत्तर : सबसे पहले देखना होगा। तब जाकर दवा से इसका इलाज संभव हो पाएगा। प्रश्न : हाथ में दाना-दाना हो जाता है। त्वचा उखड़ने लगती है।

    मो. फारुख अंसारी, सिवनडीह और असलम अंसारी, चंदनकियारी।

    उत्तर : देखना होगा। बिना चेकअप के बताना मुश्किल है। शरीर के किसी भाग में दाना निकलने के कई कारण हो सकते हैं। प्रश्न : पिछले सात वर्षो से शरीर में जगह-जगह लाल चकत्ते हो गए हैं। खुजली होती रहती है।

    जयकुमार मंडा, पेटरवार।

    उत्तर : स्किन से संबंधित कोई समस्या है। डाक्टर से संपर्क करें, तभी इलाज संभव है। इसकी अनदेखी एकदम नहीं करें। सिरोसिस होगा तो इसे जड़ से खत्म करना मुश्किल है।

    प्रश्न : पिछले एक महीने से तलवा और हथेली की त्वचा फट रही है।

    राजेश कुमार केशरी, रेलवे कालोनी, बालीडीह।

    उत्तर : किसी केमिकल के संपर्क में आने से एलर्जी हो रहा है। ग्लब्स पहनकर काम करें। इसके बाद भी राहत नहीं मिले तो डाक्टर से मिलें। प्रश्न : स्किन में काला-काला धब्बा हो गया है। पहले लाल हुआ, अब काला हो गया है।

    देवाशीष, बोकारो।

    उत्तर : स्किन में कभी-कभी ब्लड जमने लगता है। जगह-जगह लाल-लाल धब्बे उभरने लगते हैं। इसमें रक्त का प्रवाह नहीं होने पर वे काले हो जाते हैं। दाग चला जाएगा। डाक्टर से मिलें। प्रश्न : 2021 जनवरी में बेटी के हाथ पर गर्म घी गिर जाने से हाथ जल गया था। अब उस जगह पर उजला दाग हो गया है। कभी खुजली होती है तो कभी वहां दाना निकल जाता है।

    उत्तर : जलने वाले स्थान पर त्वचा सफेद या काली हो जाती है और सुन्न पड़ जाती है। इसे देखना होगा। खुजली को कम करने के लिए दवाई लेनी होगी। प्रश्न : ठंड में घुटना के नीचे खुजलाहट शुरू हो गई है।

    नरेंद्र शर्मा, चास।

    उत्तर : हो सकता है पैर में कपड़े के घर्षण के कारण इस तरह की समस्या आ रही हो। घर्षण से स्किन सूखा हो जाता है और इस तरह की समस्या हो सकती है। माइश्चराइजर क्रीम लगाएं, हो सकता है आराम मिले। प्रश्न : चर्म रोग हुआ है। मलहम लगाने पर ठीक हो जाता है। लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर से हो जाता है।

    वासुदेव अग्रवाल, चास।

    उत्तर : इंफेक्शन के कारण साथ ऐसा हो रहा है। गर्म पानी से स्नान करें। एंटी फंगल टेबलेट का प्रयोग करें। सफाई का विशेष ख्याल रखें। फायदा होगा। प्रश्न : चर्म रोग से परेशान हूं। दवाई खाते हैं तो ठीक हो जाता है। फिर से हो जाता है।

    हीरा यादव, चास।

    उत्तर : सबसे पहले आप शुगर की जांच करवा लें। जांच के बाद किसी चर्म रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। रहन-सहन में सफाई का विशेष ख्याल रखें। प्रश्न : आंख के नीचे काला धब्बा है। कैसे इससे मुक्ति मिलेगी।

    सोनी कुमारी, चास।

    उत्तर : आपको डार्क सर्किल है। यह बीमारी विटामिन ए, ई और सी की कमी के कारण होती है। आंख की बीमारी के कारण भी ऐसा होता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें। प्रश्न : चेचक हुआ था। इसका दाग रह गया है। दाग मिटाने के लिए क्या किया जाए।

    नरेश कुमार, बारी को-आपरेटिव कालोनी।

    उत्तर : सबसे पहले आप किसी चर्म रोग या प्लास्टिक सर्जन से मिलकर परामर्श लें। फायदा होगा। प्रश्न : जांघ मं दाद हो गया है। बहुत खुजली होती है। क्या किया जाए।

    उदय कुमार सिंह, चास।

    उत्तर : सफाई का विशेष ध्यान रखें। मांस-मछली का सेवन कम करें। साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। एंटी फंगल दवाई का इस्तेमाल करें। संभव हो तो किसी चर्म रोग विशेषज्ञ से मिलकर सलाह लें। बाक्स मैटर

    हल्के में न लें फंगल इंफेक्शन को

    बोकारो : वर्तमान समय में फंगल इंफेक्शन को लेकर कई प्रकार की बातें व दवा सामने आती रहती है। फंगल इंफेक्शन की जानकारी जरूरी है। सामान्य तौर पर फंगल इंफेक्शन मिट्टी, जानवर व हवा के संपर्क में आने से होता है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर हल्के में लेते हैं। पर यह संक्रमण फैलने वाला होता है। इसलिए किसी भी फंगल इंफेक्शन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके बचाव का सबसे अच्छा उपाय है कि सबसे पहले तो अपने कपड़े का उपयोग सावधानी से करें। यदि आपके परिवार में किसी को फंगल इंफेक्शन हो गया है तो उसे चाहिए कि सफाई पर विशेष ध्यान दे। कम से कम अंडर गारमेंट को स्त्री करके ही पहनें। अधिक तापमान में फंगस का फैलाव बंद हो जाता है। साथ ही किसी भी चिकित्सक के परामर्श से पूरा दवा का कोर्स खाना चाहिए।