Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा के लिए अब बोकारो से सीधी ट्रेन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 28 Sep 2021 08:24 PM (IST)

    बोकारो रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक बिरंची नारायण व जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का स्वागत किया।

    Hero Image
    गोवा के लिए अब बोकारो से सीधी ट्रेन

    जागरण संवाददाता, बोकारो: जसीडीह स्टेशन पर वास्को द गामा एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के बाद रांची जाने के क्रम में बोकारो रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक बिरंची नारायण व जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का स्वागत किया। जसीडीह से गोवा के लिए मंगलवार को ट्रेन का विधिवत उद्घाटन किया गया। धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो होते हुए यह ट्रेन गोवा तक जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में विकास को लेकर सजग हैं। उनके मार्गदर्शन में तीव्र गति से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के अथक प्रयास से इस रेल का परिचालन संभव हो सका है। मौके पर कमलेश राय, लीला देवी,अर्चना सिंह, जयदेव राय, संजय त्यागी, जयनारायण मरांडी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, विनय आनंद, विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय, नीरज कुमार, शंकर रजक, एके वर्मा, बिनोद महतो, अनिल सिंह, राजीव चौबे, पीयूष आचार्य, मनोज सिंह, श्यामलोचन सिंह, अवधेश सिंह यादव, भैरव महतो, अविनाश सिंह, हसन शेख, नजरुल होदा, सीमा शर्मा, रेशु देवी, सुनील सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, सोमा ठाकुर, भानुप्रताप सिंह, धर्मेद्र महथा, राजेश सिंह, संजीव झा, मनजीत सिंह, चंदू सिंह आदि उपस्थित थे।