विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर तीन वाहनों में भिड़ंत, धनबाद डीडीसी के पैर में लगी चोट

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:24 PM (IST)

Bokaro News: धनबाद के उपविकास आयुक्त सन्नी राज पेटरवार में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में उनकी एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

धनबाद के डीडीसी सन्नी राज की क्षतिग्रस्त कार। (फोटो जागरण)

धनबाद के डीडीसी सन्नी राज की क्षतिग्रस्त कार। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद के डीडीसी सन्नी राज पेटरवार में घायल हुए।

  2. रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर।

  3. प्राथमिक उपचार के बाद डीडीसी को अस्पताल से छुट्टी मिली।

संवाद सहयोगी, पेटरवार (धनबाद)। रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर पेटरवार में कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एनएच-23 पर शनिवार देर रात तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में धनबाद के उपविकास आयुक्त सन्नी राज घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

Sunny Raj

जानकारी के अनुसार, डीडीसी धनबाद से अपनी महिंद्रा एसयूवी कार से रांची स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार डीडीसी के पैर में चोट लगी। दुर्घटना के दौरान अन्य ट्रैक्टर के भी चपेट में आने से तीन वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिकारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें- सेल ऑफिसर एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज, बोकारो-राउरकेला में जल्द होगा मतदान

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, बोकारो तनिष्क डकैती की योजना विफल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।