झारखंड के गोमिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प, कई लोग हुए घायल; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प हो गई जिसके बाद तनाव फैल गया। गोमिया-नेरकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। आईईएल और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की। आरोप है कि प्रतिमा को तोड़ा गया और महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई।

संवाद सहयोगी, गोमिया। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के आईईएल व विष्णुगढ़ प्रखंड के नेरकी के बीच स्थित छोटकी नेरकी में गुरुवार देर रात को विश्वकर्मा पूजा उपरांत मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प हुई।
इसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गोमिया-नेरकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौके पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो व इंस्पेक्टर सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बताया जाता है कि यह घटना उस समय शुरू हुई जब लोग एक (पैबर ब्लॉक) प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हिस्सा ले रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान छोटकी नेरकी में दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस मामले को शांत करने में जुट गई।
तोड़ी गई प्रतिमा
एक पक्ष के दुर्गा महतो ने कहा कि सैफ अंसारी नामक युवक द्वारा पहले विवाद शुरू किया गया, जिसके बाद प्रतिमा को तोड़ दिया गया।
बताया कि इसके बाद जुटे लोगों ने उनपर घातक हथियारों से हमला कर दिया। घटना में तीन चार लोग घायल हुए हैं। दूसरे समुदाय के लोगों ने विसर्जन में लगा डीजे को भी रोक दिया।
इधर अब्बास अंसारी आदि ने कहा कि पहले विवाद दुर्गा महतो के द्वारा शुरू किया गया। महिलाओं के साथ जुलूस के लोगों ने बदतमीजी की, जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक तीन घंटे से सड़क जाम है। मौके पर पहुंची पुलिस समझाइश देने में जुटी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।