Chandankiyari vidhan sabha Chunav Result: पूर्व मंत्री की चंदनकियारी सीट पर बंपर जीत, भाजपा को दी करारी शिकस्त
Chandankiyari election Result चंदनकियारी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण के चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से जेएमएम के उमाकांत रजक ने बंपर जीत दर्ज की। उन्होंने जेएलकेएम के प्रत्याशी अर्जुन रजवार को करारी शिकस्त दी। यह सीट कोयलांचल की सबसे हॉट सीट में से एक थी। नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी और महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
डिजिटल डेस्क, बोकारो। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चंदनकियारी अनूसचित जाति के लिए सुरक्षित सीट कोयलांचल की सबसे हॉट सीट में से एक थी। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को शानदार जीत मिली है।
महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने जेएलकेएम के प्रत्याशी अर्जुन रजवार को 33,733 वोटों के अंतर से हराया। उन्हें 56,294 वोट मिले। तीसरे नंबर पर भाजपा के अमर कुमार बाउरी रहे। भाजपा उम्मीदवार को 56,091 वोट मिले।
बता दें चंदनकियारी में झारखंड बनने के बाद सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। चंदनकियारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी व महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक के बीच आमने-सामने का टक्कर की चर्चा थी।
हालांकि, जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी अर्जुन रजवार भी कई इलाकों में अपनी मजबूत स्थिति बनाने में कामयाब दिखे। इधर यह भी बताया जा रहा है कि नाराज वोटरों को अंतिम समय में साधने में भाजपा कामयाब रही। हालांकि उन्हें वोटों नहीं बदल सकी।
लोकसभा चुनाव में यहां एनडीए गठबंधन को विधानसभा से एक लाख एक हजार 77 वोट तो महा गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह को इस विधानसभा से 47 हजार 717 मत मिले थे। दलीय आधार पर बात की जाए तो महागठबंधन के उम्मीदवार की स्थिति लोकसभा की तुलना में अच्छी खासी रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।