विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL निविदाओं में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व सेफी महासचिव ने की सीबीआई जांच की मांग; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आग्रह

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

पूर्व सेफी महासचिव विमल कुमार विशी ने सेल की निविदाओं में अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि अनुमानित दर से अधिक पर टेंडर दिए गए, जिससे कंपनी को हजारों करोड़ का नुकसान हो रहा है।

बीएसएल, भिलाई और राउरकेला समेत अन्य इकाइयों में एक करोड़ से अधिक के टेंडरों की जांच का आग्रह।

बीएसएल, भिलाई और राउरकेला समेत अन्य इकाइयों में एक करोड़ से अधिक के टेंडरों की जांच का आग्रह।

HighLights

  1. सेल की निविदाओं में अनियमितता पर सीबीआई जांच की मांग।

  2. पूर्व सेफी महासचिव विमल विशी ने लगाए गंभीर आरोप।

  3. अनुमानित दर से अधिक पर टेंडर आवंटन का दावा किया।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अलग-अलग कार्यादेशों के लिए जारी निविदाओं में अनियमितता को लेकर सेफी के पूर्व महासचिव विमल कुमार विशी ने सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने बीएसएल, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर और भिलाई जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडरों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

अनुमानित दर से अधिक पर टेंडर आवंटन का आरोप

विमल विशी ने कहा कि सेल की कई इकाइयों में निविदाएं अनुमानित राशि से अधिक दर पर विभिन्न कंपनियों को दे दी गईं और कार्यादेश देने से पूर्व इनकी पूरी तरह समीक्षा भी नहीं की गई।

उनके अनुसार, अधिक दर पर टेंडर स्वीकृत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) स्तर के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इससे कंपनी की साख प्रभावित होने के साथ-साथ कई सीजीएम मानसिक तनाव में हैं।

उच्चस्तरीय समिति के गठन का सुझाव

निविदा प्रणाली की खामियों को दूर करने के लिए उन्होंने उच्चस्तरीय समिति गठित करने का सुझाव दिया। विशी ने बताया कि कंपनी स्तर पर 400 करोड़ रुपये तक के कार्यादेश का अधिकार निदेशक प्रभारी या निदेशक स्तर के अधिकारियों को है।

आरोप है कि कई मामलों में त्रुटियों के कारण विभागाध्यक्षों की असहमति के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में फाइलों को हरी झंडी दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व के टेंडरों की सीबीआई जांच से कई अधिकारियों पर कार्रवाई तय है, जबकि अधिक दर वाले टेंडरों पर रोक लगाकर सालाना एक हजार करोड़ रुपये की बचत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर अवैध कब्जा, 45 से अधिक प्लाटों की सूची जारी; निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

यह भी पढ़ें- सीसीएल भी होगी सूचीबद्ध, शेयर बाजार में बढ़ेगी झारखंड के कोयला कंपनियों की धमक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।